मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरना

गऊशाला पश्चिमी में अचल संपत्ति की खरीदारी के विवाद आक्रोश, दो मकान खरीदने वाले मुस्लिमों पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर के गऊशाला पश्चिमी मोहल्ले में हाल ही में गैर सम्प्रदाय के लोगों द्वारा की गई दो प्रॉपर्टी खरीद के बाद स्थानीय बाशिंदों और हिंदू संगठनों ने सामूहिक विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्र को हिंदू बहुल्य मानते हुए निवासियों ने मुस्लिम समुदाय के खरीदारों के यहां बसने पर कड़ा ऐतराज जताया है। विरोध प्रदर्शन के बीच इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका देखते हुए पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला पश्चिमी मोहल्ले में मुस्लिम समाज के दो व्यक्तियों द्वारा मकान और प्लॉट खरीदने पर स्थानीय निवासियों का विरोध उभरकर सामने आया है। बुधवार को मोहल्लेवासी हिंदू संगठनों के साथ सड़क पर उतरे और चौराहे पर धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों की भी मौजूदगी देखी गई। धरने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से वार्ता कर स्थिति को शांत रखने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराज़गी स्पष्ट शब्दों में व्यक्त की और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
इसी दौरान क्षेत्र में एक नया बैनर लगाया गया है, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 से 4 बजे तक चलने वाली विरोध बैठक की घोषणा की गई है। बैनर में लिखा गया है कि हिंदू बस्ती में मुस्लिमों द्वारा दो मकान खरीदे जाने के विरोध में सामूहिक आंदोलन चलाया जाएगा। धरने में शामिल निवासी रामकुमार ने बताया कि वर्षों से गऊशाला पश्चिमी को हिंदू बस्ती के रूप में जाना जाता है। उनका आरोप है कि हाल ही में मुस्लिम समुदाय के दो व्यक्तियों ने एक मकान करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये में और एक प्लॉट भारी रकम देकर खरीदा है, जिस पर मोहल्ले में आपत्तियां उठ रही हैं।
रामकुमार के अनुसार, उन्होंने खरीदारों से आग्रह किया था कि वे मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र में संपत्ति खरीदें ताकि किसी प्रकार का तनाव न पैदा हो, मगर खरीदारों द्वारा इस आग्रह को अनदेखा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि खरीदारों के परिवार के लोग अब यहां रहने लगे हैं और कुछ दिनों से इलाके में मीट व अंडे के अवशेष मिलना शुरू हो गया है, जिससे विवाद बढ़ने की आशंका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 19 दिसंबर को उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।
रामकुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और यदि माहौल बिगड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। निवासियों ने कहा कि वे संपत्तियों को बिकवाने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन मुस्लिम परिवारों के मोहल्ले में रहने पर किसी भी हाल में सहमति नहीं दी जाएगी। लोगों का कहना है कि महिलाओं और बच्चियों का सुरक्षित आवागमन प्रभावित हो रहा है और समाज किसी भी तरह की साम्प्रदायिक खाई पैदा करना नहीं चाहता।

इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-कम्पनी बाग से हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच की एक बैठक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच की एक बैठक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई।मिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में

Read More »