मुजफ्फरनगर बना नम्बर वन-रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 41 संस्था सम्मानित

जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, वर्ष 2024-25 में प्रदेश में सर्वाधिक रक्त संग्रह कर मुजफ्फरनगर ने पाया प्रथम स्थान

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य वर्ष भर स्वास्थ्य विभाग को निरंतर सहयोग प्रदान करने वाली उन संस्थाओं को सम्मानित करना था, जिन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन संस्थाओं के सहारे वर्ष 2024-25 में यूपी के अन्य जनपदों के मुकाबले सर्वाधिक रक्त संग्रह करते हुए मुजफ्फरनगर जनपद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में वर्ष 2024दृ2025 के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 41 सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इन संस्थाओं के सहयोग से जनपद में 73 रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिससे जनपद में रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। इन संस्थाओं में शामिल मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट, शामली द्वारा सर्वाधिक 627 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त संत निरंकारी मंडल द्वारा 465 यूनिट, एचडीएफसी बैंक द्वारा 266 यूनिट, श्री कुंद-कुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली द्वारा 218 यूनिट तथा अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट द्वारा 200 यूनिट रक्तदान किया गया। इन प्रमुख संस्थाओं सहित कुल 41 संस्थाओं को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल की एथलीट मीट में खेल, संस्कार और राष्ट्रवाद का संगम

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा रहे। उनके साथ ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पी.के. त्यागी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सभी 41 संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि रक्तदान वास्तव में जीवनदान है और समाज की सक्रिय भागीदारी से ही मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने सभी रक्तदाता संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पी.के. त्यागी ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 2024दृ25 में पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रक्त संग्रह करने वाला जनपद मुजफ्फरनगर रहा है, जो जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी रक्तदाता संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेश जैन ने अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से ही जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से सभी रक्तदाता संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  कानपुर जाम बना काल: समय पर इलाज न मिलने से दो लोगों की मौतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  संतों के जीवन पर बन रही फिल्म सनातन ज्ञान और भक्ति

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »