MUZAFFARNAGAR-वेयर हाउस से निकली ईवीएम का डीएम ने फुल सिक्योरिटी मूवमेंट

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पहले चरण के मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए जुटा हुआ है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के साथ ही उन तक ईवीएम को सुरक्षित पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग बूथों पर लगने वाली ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वेयर हाउस से निकलवाकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने का काम किया। इस कार्यवाही के दौरान डीएम सहित पूरा प्रशासनिक अमले के साथ ही जिले में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहा और सशस्त्र पुलिस फोर्स के साथ ईवीएम वाहनों को नवीन मंडी तक ले जाया गया।

बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद में बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्रों के लिए छह विधानसभा सीटों पर पहले चरण के लिए 19 अपै्रल को मतदान कराया जाना है। इसके लिए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का दौर पूरा करा लिया गया है। अब जिला प्रशासन 18 अपै्रल को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। इसके लिए नवीन मंडी स्थल कूकड़ा पर मतदान से पूर्व और मतदान के पश्चात ईवीएम को रखने के लिए स्ट्रांग रूम का लगातार निरीक्षण अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में बने ईवीएम वेयर हाउस से ईवीएम को स्ट्रांग रूम पहुंचाने की कार्यवाही पूर्ण की गयी। सवेरे नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित सभी उप जिलाधिकारियों की मौजूदगी में वेयर हाउस को खुलवाया गया और वहां से ईवीएम की कंट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट को लोहे के बक्शों में सुरक्षित करते हुए डीसीएम में लोड कराने की कार्यवाही कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कराई गई। पहली गाड़ी में मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट के लिए लगने वाली ईवीएम को रवानगी दी गई। इस गाड़ी में लोहे के 45 बक्शों को लोड करते हुए उनको पूरी तरह से तिरपाल और रस्सियों से कवर कर सुरक्षित किया गया।

यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने पूरी कार्यवाही का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया और पहली गाड़ी में लोड किये गये लोहे के बक्शों में भरी गई ईवीएम की लिस्ट मांगी तथा उसका गहनता के साथ भौतिक सत्यापन भी किया। इस दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में मुख्य द्वार को बंद कराकर बाहरी आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया था। अंदर दर्जनों पुलिस सशस्त्र गाड़ी की सुरक्षा के लिए तैनात रहे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को वेयर हाउस से स्ट्रांग रूम नवीन मंडी स्थल कूकड़ा के लिए ईवीएम को फुल सिक्योरिटी मूवमेंट कराया गया है। इस दौरान प्रत्याशियों को भी आमंत्रित किया गया था, उनके कुछ प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। 18 अपै्रल तक ये ईवीएम स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच बंद रहेंगी। उस दिन सुबह से पोलिंग पार्टियों को रवानगी से पूर्व ईवीएम उपलब्ध कराई जायेगी। सभी छह विधानसभा सीटों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम पहुंचाई गई हैं। इस दौरान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव, एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी, एसडीएम सदर परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेड

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्यस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई शिवसेना शिंदेः ललित मोहनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर एक्शनः तितावी थानाध्यक्ष व दो सिपाही सस्पेंडभाकियू

Read More »