एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एडवेंचर टूर का उठाया भरपूर आनंद

नोएडा के ई.ओ.डी. पार्क में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों किया विभिन्न साहसिक एवं रोमांचक गतिविधियों में प्रतिभाग, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने का मिला अवसर

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार का दिन रोमांच, उत्साह और नई सीख से भरा रहा। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए नोएडा स्थित ई.ओ.डी. एडवेंचर पार्क में रोमांचक यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान बच्चों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर भरपूर आनंद उठाया और नई चीजों को करीब से जानने-समझने का अवसर प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  विजयदशमी पर शिवसेना ने किया शस्त्र पूजन, हिंदू समाज को शस्त्रधारी बनने का आह्वान

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने विद्यार्थियों को सुबह विद्यालय परिसर से शिक्षक एवं शिक्षकाओं के मार्गदर्शन में इस मनोरंजक यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नोएडा पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने पार्क में आयोजित विभिन्न साहसिक और रोमांचक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनौतियों से भरी गतिविधियों के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे का सहयोग किया तथा सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना का परिचय दिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने का अवसर भी मिला।

इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विकलांगों को की ट्राई साइकिल वितरित

विभिन्न गतिविधियों ने बच्चों के आत्मविश्वास, साहस, निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना को मजबूत किया। बच्चों ने पूरे दिन उत्साह और उमंग के साथ गतिविधियों में भाग लिया तथा अपने सहपाठियों के साथ आनंददायक समय बिताया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा-कक्ष में होने वाली पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी आवश्यक हैं। ऐसी यात्राएं बच्चों को चुनौतियों का सामना करने, सहयोग की भावना विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

इसे भी पढ़ें:  राजकुमार भाटी के खिलाफ जाट महासभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आनंद, अनुभव और नई खोजों के अवसर भी मिलें, ताकि वे जीवन की विभिन्न परिस्थितियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए आनंद, उत्साह और सीख से भरपूर रही। बच्चों ने यात्रा के दौरान बिताए पलों को यादगार बताते हुए अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा किए। इस यात्रा की सफलता में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सहयोगी कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article