रामलीला पटेलनगर में धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ हुई ध्वज स्थापना

मुख्य अतिथि अंकुर दुआ ने कराया पूजन, नई मंडी क्षेत्र में बैंडबाजों के साथ झंडा लेकर निकले हनुमान जी

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में गुरूवार को 51वां रामलीला मंचन कार्यक्रम समारोह के लिए विधिवत ध्वज स्थापना की गई। पटेलनगर मैदान से भारी उत्साह और धूमधाम से रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई। हनुमान जी घोड़े पर सवार होकर रामलीला ध्वज यात्रा पर निकले, मंडी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए हनुमान जी पर पुष्प वर्षा भी की।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा इस वर्ष अपने 51वें रामलीला महोत्सव के आयोजन की विधिवत घोषणा करते हुए हनुमान जी की झांकी के साथ रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई और पूजन के साथ रामलीला मैदान में ध्वज स्थापित कर दिया गया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि रामलीला भवन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ ने रामायण जी का पूजन कराया। इसके पश्चात मैदान से बैंड बाजों के साथ ध्वज यात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा पटेलनगर मैदान से प्रारम्भ होकर नई मंडी, मुनीम कालोनी, गऊशाला रोड, बिन्दल बाजार, पुरानी गुड मंडी सहित अन्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर आकर सम्पन्न हुई

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश मंकी लंगड़ा घायल

रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन द्वारा सभी अतिथियों का कलाकारों और कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अभिनदंन एवं स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि रामलीला कमेटी की ओर से क्षेत्र में रामलीला मंचन कार्यक्रम के लिए ध्वज स्थापना के साथ ही ध्वज यात्रा का आयोजन किया, जो मंडी क्षेत्र में अपने परम्परागत मार्ग से ढोल-ताशों के साथ गुजरी। हनुमान जी रामलीला का ध्वज लेकर भक्तों के बीच पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  गमला चोर सीसीटीवी में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस साल हम 51वां रामलीला मंचन महोत्सव मनाने जा रहे हैं। इसके लिए 08 अक्टूबर से रामलीला मंचन का प्रारम्भ करने की पूरी तैयारी की जा रही है। रामलीला पटेलनगर का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही किया जाता रहा है। इसके लिए 100 से ज्यादा कलाकार विभिन्न रूप से रामलीला भवन से जुड़े हुए हैं। सावन माह की शुरूआत से ही कलाकारों के द्वारा रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल प्रारम्भ कर दी जाती है।

इसे भी पढ़ें:  जंगल में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला

कार्यक्रम में अनिल ऐरन, विकल्प जैन, जितेन्द्र कुच्छल, सुरेन्द्र मंगल, विजय मित्तल, प्रमोद गुप्ता, रजनीश मंुजाल, पंकज शर्मा, पीयूष शर्मा, नारायण ऐरन, राकेश बंसल, जितेन्द्र नामदेव, राजेश मित्तल, डीके जैन, मनोज पाटिल, अंशुल गुप्ता, )षभ जेन, अमर चौधरी, प्रदीप बॉबी, विपिन जैन, हरिओम मास्टर, आकाश गोयल, सोनू सिंह, विपुल मोहन, यश गर्ग, प्रियांशु, पंकज शर्मा, शिवांश ठाकुर, कृष्णा नामदेव, स्पर्श गर्ग, विवेक सिंघल सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। पूजन आचार्या पंडित बृजेन्द्र मिश्रा ने पूजन सम्पन्न कराया। रामलीला कमेटी की ओर से सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Share This Article