करोड़ों की फर्जी बिलिंग करने वाली कंपनी पर जीएसटी का छापा

4.60 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन करने पर ग्लोबल कंस्ट्रक्शन की जांच को पहुंची टीम को कंपनी स्थल पर मिली घास-फूंस

मुजफ्फरनगर। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआइबी) ने ग्लोबल कंस्ट्रक्शन फर्म के खिलाफ बड़ी जांच कार्रवाई शुरू की है। प्रारंभिक जांच में करीब 4.60 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। विभाग को आशंका है कि फर्म ने दिल्ली स्थित कथित बोगस फर्मों के माध्यम से फर्जी खरीद दर्शाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

एसआइबी के अधिकारियों ने हाल ही में फर्म के वित्तीय दस्तावेजों और जीएसटी रिकार्ड की समीक्षा की। जांच के दौरान आईटीसी के पास-आॅन किए जाने के संकेत मिलने पर टीम ने पंजीकृत कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन किया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर संधावली बाईपास के निकट स्थित गोदाम में न तो स्क्रैप मिला और न ही किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि के प्रमाण मिले। परिसर में झाड़ियां उगी हुई थीं, जिससे लंबे समय से संचालन न होने की स्थिति सामने आई।

इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में व्यवस्था परखने जनता के बीच पहुंचीं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

जांच में यह भी सामने आया कि जिन फर्मों से खरीद दर्शाई गई है, वे केवल कागजी लेन-देन तक सीमित प्रतीत होती हैं। माल की वास्तविक आपूर्ति और परिवहन से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सका है। विभाग ने फर्म संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि बैंक खातों, ई-वे बिल और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  भैंसरहेड़ी गांव में मावा भट्ठियों पर छापा, 682 लीटर संदिग्ध सरसों तेल जब्त

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »