सीएम योगी से मिले धर्मेन्द्र ने की मांगः यूपी में शुरू हो मुख्यमंत्री ग्रामीण बायोगैस मिशन

भाकियू (अराजनैतिक) के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा मॉडल, गोबर आधारित ऊर्जा मॉडल को प्रदेश स्तर पर लागू करने का दिया सुझाव

मुजफ्फरनगर। सोमवार को यहां नुमाइश मैदान में आयोजित रोजगार मेले के दौरान किसानों द्वारा विकसित किए गए नवाचारों ने एक बार फिर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में नई बहस को जन्म दिया है। इस अवसर पर गोबर आधारित बायोगैस मॉडल को लेकर उठाई गई मांग ने प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विस्तार की संभावनाओं को और मजबूत किया है।

जनपद में आयोजित नुमाइश मैदान स्थित रोजगार मेले में उस समय विशेष चर्चा देखने को मिली जब भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने मुख्यमंत्री से गोबर आधारित बायोगैस उत्पादन को राज्य स्तर पर बढ़ावा देने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया और किसानों द्वारा विकसित बायोगैस मॉडल की सराहना की। मंचीय संबोधन में भी मुख्यमंत्री ने किसान के इस नवाचार और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धा भाव से मना वीर बाल दिवस

इस अवसर पर धर्मेन्द्र मलिक ने मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए कहा कि प्रदेश में “मुख्यमंत्री ग्रामीण बायोगैस मिशन” की शुरुआत की जाए, जिससे गांव स्तर पर ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण घरेलू ऊर्जा संसाधनों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। ऐसे समय में ग्रामीण भारत का किसान स्वयं समाधान प्रस्तुत कर रहा है।

धर्मेन्द्र मलिक ने जानकारी दी कि जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से 300 से अधिक बायोगैस प्लांट सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। इन प्लांटों से किसानों को न केवल ऊर्जा प्राप्त हो रही है बल्कि आर्थिक मजबूती भी मिल रही है। उनके अनुसार एक बायोगैस प्लांट से किसान को प्रतिवर्ष लगभग 27,600 रुपये का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। इसमें घरेलू गैस की बचत और जैविक खाद दोनों शामिल हैं। इससे प्रति माह 22दृ24 किलोग्राम गैस उत्पादन, लगभग 1.5 एलपीजी सिलेंडर के बराबर गैस उपलब्ध, मासिक बचत लगभग 1,300 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से, वार्षिक गैस बचत लगभग 15,600 रुपये, प्रतिदिन 40दृ50 किलोग्राम जैविक खाद उत्पादन, जैविक खाद से लगभग 12,000 रुपये वार्षिक लाभ और इस प्रकार कुल वार्षिक लाभ लगभग 27,600 रुपये बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सड़कों पर आधी रात तक मना टी-20 विश्व कप जीत का जश्न

किसान नेता श्री मलिक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विशेषकर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में गन्ना, धान, गेहूं के अवशेष, प्रेसमड और पशुधन की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे बायोगैस उत्पादन की अपार संभावनाएं बनती हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस मॉडल को नीति स्तर पर लागू किया जाए तो यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था में करोड़ों रुपये की नई संरचना तैयार कर सकता है। धर्मेन्द्र मलिक ने मुख्यमंत्री से के समक्ष सुझाव रखते हुए कहा कि प्रदेश में “मुख्यमंत्री ग्रामीण बायोगैस मिशन” शुरू किया जाए, गांव स्तर पर प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए और बायोगैस मॉडल को कृषि योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्री

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar news: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज कर्मचारी का शव मिलाआरोप है कि परिसर में सरकारी बिजली, पानी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »