देवबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर का उद्घाटन श्री कुलदीप गोयल (सीमा मेडिकल) ने किया।

देवबंद के हनुमान चौक पर स्थित हनुमान मंदिर जी के समीप हनुमान भवन में श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर की समाज सेवी श्री कुलदीप गोयल(सीमा मेडिकल) ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। डॉक्टर अंकित चौहान की देखरेख में दोपहर 2:00 बजे तक शिविर में लगभग 25 लोगो ने रक्तदान किया।
रक्तदान के बाद श्री कुलदीप गोयल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। अगर हमारे खून से किसी की जान बच सकती है, तो इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर न सिर्फ मानवता की सेवा करें, बल्कि अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएँ। डां. अंकित चौहान ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और यह कई गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आशु सिंघल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।
शिविर में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बलवंत मित्तल जी,महामंत्री श्री देवीदयाल गर्ग जी, उपाध्यक्ष श्री अमित गुप्ता जी, समस्त ट्रस्ट के सेवादार श्री अनुज गर्ग,आशीष मित्तल,अनुज अग्रवाल,दुर्गेश गोयल,सतीश जैन, दिव्यम गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी पर सड़कों पर उतरा कालः तीन हादसों में चार की मौत

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र ,उपहार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »