ईरान के हमलों से दहला मिडिल-ईस्ट; आबू धाबी में एक की मौत, दुबई एयरपोर्ट बंद

ईरान का अमेरिकी बेस पर हमला बहरीन, यूएई, कतर और कुवैत समेत कई क्षेत्रीय देशों में किया गया है। बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, यूएई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाया गया। इसके साथ ही कतर, कुवैत और जोर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की बात कही गई है।

जानकारी के मुताबिक, कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को खाली करवा लिया है। बहरीन में अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किए जाने की सूचना है। यूएई में स्थित नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। संबंधित देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

ईरान का अमेरिकी बेस पर हमला बहरीन, यूएई, कतर, कुवैत और जोर्डन में बताया गया है। बहरीन में बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई, जबकि यूएई के नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाए जाने की सूचना है। कतर में सैन्य ठिकाना खाली कराया गया है।

ईरान पर इजरायल का हमला होने के बाद राजधानी तेहरान के मध्य क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने जोरदार विस्फोट की आवाज सुनने की बात कही है। घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब क्षेत्र में पहले से सैन्य तनाव बना हुआ है।

अमेरिका के साथ मिलकर इजरायल द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद मध्य पूर्व में हालात और गंभीर होते नजर आ रहे हैं। इससे पहले जून में भी इजरायल ने ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद अमेरिका युद्ध में शामिल हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  27 अगस्त से भारत पर US 50% टैरिफ अधिसूचना जारी: सरकार की बैठक में प्लान तैयार, जानें किस सेक्टर को कितना नुकसान.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार को तेहरान में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। बाद में ईरान के सरकारी टेलीविजन ने भी विस्फोट की खबर दी, हालांकि उसके कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस हमले को खतरों को समाप्त करने के लिए उठाया गया कदम बताया। हालांकि, उन्होंने विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

ईरान पर इजरायल के हमले के बाद दोनों देशों में अलर्ट की स्थिति है। इजरायल में सायरन बजने लगे और सेना ने जनता को संभावित मिसाइल हमले के लिए पहले से चेतावनी जारी करने की बात कही है। इजरायल द्वारा हमले की घोषणा के बाद तेहरान में और भी कई विस्फोट हुए। अधिकारियों ने अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें:  एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत

अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बीच ईरान के उप विदेश मंत्री हामिद घनबरी ने बयान दिया है। अलजजीरा से बातचीत में उन्होंने कहा कि परमाणु वार्ता के नए दौर के दौरान हमला चिंताजनक है। उनके अनुसार, ऐसे समय में की गई कार्रवाई से विश्वास पर असर पड़ता है और शांतिपूर्ण समाधान की प्रतिबद्धता पर सवाल उठते हैं।

इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि हमलों की एक श्रृंखला के बाद ईरान की ओर से मिसाइलों का एक और जखीरा दागा गया है। सेना इन मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में लगी हुई है। क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दोनों देशों के बीच तनाव फिलहाल बरकरार है।

Share This Article