पेट्रोल-डीजल टैक्स घटा, सरकार का बड़ा फैसला

पेट्रोल-डीजल टैक्स घटा है और इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर यह ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। सरकार के फैसले से पहले: पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क: ₹13 प्रति लीटर, डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क: ₹10 प्रति लीटर अब: पेट्रोल: घटाकर ₹3 प्रति लीटर, डीजल: पूरी तरह समाप्त यानी दोनों ईंधनों पर करीब ₹10 प्रति लीटर तक राहत दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

 पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि यह फैसला वैश्विक कीमतों के दबाव से देश को बचाने और घरेलू बाजार को स्थिर रखने के लिए लिया गया है। सरकार ने सिर्फ कीमतों पर ही नहीं, बल्कि ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर भी नियंत्रण किया है।

डीजल निर्यात पर: ₹21.5 प्रति लीटर ड्यूटी, एटीएफ पर: ₹29.5 प्रति लीटर ड्यूटी  इसका उद्देश्य देश में ईंधन की कमी को रोकना है। हाल ही में निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे। कंपनी के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं डीलरों ने कीमत वृद्धि पर चिंता जताई, कुछ स्थानों पर सप्लाई में कटौती की भी जानकारी मिली  तेल कंपनियों के लिए चुनौती सरकार के इस फैसले से हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल जैसी कंपनियों पर कीमत स्थिर रखने का दबाव बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर विधानसभा हंगामा: मोदी विरोध पर हाथापाई

 खासकर तब, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं। फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद: कच्चा तेल 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा, बाद में गिरकर करीब 100 डॉलर प्रति बैरल पर आया  यह अस्थिरता भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए चुनौती बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि: अगर वैश्विक कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो भविष्य में फिर से पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं  फिलहाल, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटा का यह फैसला आम लोगों को कुछ राहत जरूर देगा, लेकिन बाजार की दिशा अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवालहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनावहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े सवाल किए।

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकीमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »