पति के समलैंगिक सम्बंध: पत्नी ने दर्ज कराया छह ससुरालियों पर मुकदमा

अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग, मारपीट और भाई से मजदूरी कराकर वेतन हड़पने के आरोप में कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता नसरीन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद थाना खालापार पुलिस ने उसके पति, जेठ और सास सहित छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नसरीन की शिकायत के अनुसार, उसका विवाह करीब छह वर्ष पूर्व शुऐब निवासी खालापार के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष का व्यवहार बदलने लगा। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से लगातार अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से मांगी रिश्वत

पीड़िता ने अपने पति शुऐब पर एक युवक के साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि युवक को नशा देकर उसके साथ अनैतिक सम्बंध पति द्वारा बनाये जाते हैं, जानकारी हुई तो इसका विरोध करने पर पति और उसके परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती रही। इस मामले में आर्थिक शोषण के आरोप भी सामने आए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके भाई साकिब से पति शुऐब और ससुराल पक्ष ने वेल्डिंग का काम कराया, लेकिन दो महीने की करीब 30 हजार रुपये की मजदूरी नहीं दी गई। इस राशि को दहेज का हिस्सा बताकर हड़प लिया गया। साथ ही, उसकी मां से भी 20 हजार रुपये दहेज के रूप में ही नकद लेने का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आक्रोशः मेनका गांधी को जैन समाज ने भेजा एक करोड़ का मानहानि नोटिस

महिला नसरीन ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के छह साल बाद उसे एक बेटी हुई, जिसके बाद ससुराल में उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि नवजात बच्ची को लेकर भी ससुराल पक्ष नाराजगी जताता रहा और मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के अनुसार, उसका पति शुऐब बिना जानकारी दिए कहीं चला गया और तब से न तो कोई संपर्क किया और न ही भरण-पोषण के लिए कोई आर्थिक सहायता दी। ससुराल पक्ष द्वारा तलाक दिलाने की धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने पति शुऐब, सास शमीमा, जेठ वसीम और तहसीन, ननद शमा और गुलफशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ खालापार महावीर सिंह चौहान का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है, मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  RLD में फेरबदल, संजय राठी बने जिलाध्यक्ष

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  नोएडा के बाद मेरठ में भी खुला नाला बना मौत का कारण, ई-रिक्शा चालक की जान गईहादसे में चार लोगों

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  RLD में फेरबदल, संजय राठी बने जिलाध्यक्षहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े सवाल किए।

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  RLD में फेरबदल, संजय राठी बने जिलाध्यक्षमंत्री ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »