आनंद हॉस्पिटल में बाला जी: न्यूरो सर्जन डॉ. करन मारवाह को शोभायात्रा का निमंत्रण

23 मार्च से 4 अप्रैल तक विविध धार्मिक कार्यक्रम, मंदिर कमेटी द्वारा प्रमुख हस्तियों को दिया गया आमंत्रण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भरतिया कॉलोनी स्थित बालाजी धाम मंदिर में इस वर्ष बालाजी जन्मोत्सव को विशेष भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित इस उत्सव में जिलेभर के श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर कमेटी के द्वारा जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को श्री बालाजी की शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए विशेष आमंत्रण दिया जा रहा है। भगवान श्री बालाजी का ऐसा ही निमंत्रण आनंद हॉस्पिटल में भी पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआर-सऊदी से व्यक्ति ने सीएम योगी को किया ट्वीट, हिल गया प्रशासन

मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर प्रसिद्ध न्यूरो चिकित्सक डॉ. करन मारवाह को बालाजी जन्मोत्सव 2026 में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान प्रमुख चावल व्यापारी अंकित गर्ग, भाजपा नेता शिवम सिंघल और विवेक गर्ग भी मौजूद रहे। डॉ. करन मारवाह ने बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों का अपने अस्पताल में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज के जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आमंत्रण मिलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने बालाजी महाराज में अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जन्मोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव लेकर आएगा और जनपद में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बनाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया एक लाख रुपये का इनामी

मंदिर समिति के अनुसार, भरतिया कॉलोनी स्थित बालाजी धाम में इस वर्ष बालाजी महाराज का जन्मोत्सव अभूतपूर्व भव्यता और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की शुरूआत 23 मार्च से होगी, जो 4 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान भजन संध्या, कथा, धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव का मुख्य आकर्षण 2 अप्रैल (चैत्र सुदी पूर्णिमा) को आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा होगी। इस दिन प्रात: 6:30 बजे बालाजी महाराज का अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा, जिसके बाद महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन होगा। इसके पश्चात सुबह 9:00 बजे बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न झांकियां, भक्ति संगीत और धार्मिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआर-सऊदी से व्यक्ति ने सीएम योगी को किया ट्वीट, हिल गया प्रशासनहादसे में चार लोगों की मौके पर

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  सीतापुर ‘बेल्ट कांड’: बीएसए सस्पेंड, हेडमास्टर

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 170 लोग लाभान्वितहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  टीएओ का पांच महीनों से नहीं मिला वेतन, ईओ से शिकायतमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »