श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकेत्सव में संस्कार, संवेदना और संस्कृति का संगम

श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम में चार घंटे तक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मोह पाश में बंधे रहे अभिभावक

मुजफ्फरनगर। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रेमपुरी में रविवार, को एक अद्भुत एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम “इकोज ऑफ टुमोरो” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पंकज जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुनील जैन तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में विराजमान रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ, जिसके पश्चात बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, आत्मविश्वास और सृजनशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लगभग 500 विद्यार्थियों की सहभागिता से सजा यह आयोजन करीब चार घंटे तक चला, और दर्शकों ने पूरे उत्साह एवं एकाग्रता के साथ समस्त कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत “माता-पिता वंदना” का भावनात्मक दृश्य देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे। मंच पर जब बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण पखारे, तिलक लगाया, आरती उतारी और पुष्प अर्पित कर उनका भव्य स्वागत किया, तो पूरा सभागार भावनाओं से सराबोर हो गया। इस हृदयस्पर्शी दृश्य ने सभी अभिभावकों के मन में गहरी छाप छोड़ी।

इसे भी पढ़ें:  नए रालोद जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाया

इसके साथ ही “धरती की पुकार”, “ना काटो मुझे”, “गंगा बहती हो क्यों?” जैसी प्रस्तुतियों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश दिया। वहीं “दशावतार”, “रामायण, म्यूज़िकल एक्ट” और “कलियुग” जैसी नाट्य प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, त्याग, आदर्शों और आस्था का जीवंत मंचन किया। बच्चों द्वारा की गई योगा फॉर्मेशन ने अपनी अनुशासित प्रस्तुति और सामंजस्य से सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के हृदय में माता-पिता के प्रति आदर, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और धरती के प्रति संवेदनशीलता की भावना जगाने का एक सशक्त प्रयास है। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज जैन ने बच्चों को शिक्षा में मेहनत करने, सद्मार्ग पर चलने और अभिभावकों व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल से बच्चे आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, जज, वकील और प्रोफेसर बनकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। विद्यालय के शिक्षकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष परिश्रम किया। बच्चों की प्रस्तुति, अनुशासन और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से तबाही का मंजरः नंगला राई में नहर की पटरी टूटी, खेत जलमग्न

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराने की मांग तेजजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »