सहायक अध्यापक परीक्षा की कॉपियों को कूड़ा गाड़ी में ढुलवाया, डीएम भड़के

कोषागार तक पहुंचाने के लिए कंटेनर से उत्तर पुस्तिकाओं को कूड़ा गाड़ी में भरकर लाने का प्रयास कीया गया, डीएम ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से छह दिसंबर को आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली के लिए 15 केंद्र और द्वितीय पाली के लिए आठ केंद्र शामिल हैं। प्रथम पाली में लगभग सात हजार और द्वितीय पाली के लिए लगभग 2800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन और शिक्षा विभाग इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह से जुटा हुआ है, लेकिन एक ताजे घटनाक्रम ने सबको चौंका दिया।

इसे भी पढ़ें:  सपा नेत्री के बेटे की दबंगई-डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

गुरुवार को जिला मुख्यालय पर इस परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची, जिन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में प्राप्त किया गया। ये उत्तर पुस्तिकाएं एक बड़े कंटेनर में आईं, जो कचहरी परिसर में डीएम कार्यालय के पास तक लाया गया। लेकिन कोषागार में इन कॉपियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था के लिए कंटेनर ले जाने में जगह छोटी होने के कारण समस्या उत्पन्न हो गई। बताया गया कि इस दिक्कत को हल करने के लिए नगरपालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी मंगवाई गई। अधिकारियों ने इन उत्तर पुस्तिकाओं को कंटेनर से उतारकर कूड़ा गाड़ी में भर कर लेजाने का प्रयास किया गया  दिया और उसे कोषागार तक पहुंचाया। इस दौरान गाड़ी में उत्तर पुस्तिकाओं का परिवहन करते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं, जिससे यह घटना और भी सुर्खियों में आ गई।

इसे भी पढ़ें:  मर्म चिकित्सा सेवा से शिवभक्तों को मिली राहत, डॉ. अंकुर 'मानव' बने कांवड़ सेवा शिविर का विशेष आकर्षण

उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लॉक में सुरक्षित करने के लिए हो रहे कार्य को देखने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। कूड़ा गाड़ी को देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और वहां मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने सुरक्षा में चूक को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों से इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास से जानकारी ली गई, तो उन्होंने इस घटना से इनकार किया और कहा कि इस मुद्दे पर एडीएम प्रशासन ही अधिक जानकारी दे सकते हैं। हालांकि, एडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके। इस घटना ने परीक्षा की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में संबंधित अधिकारी किस तरह की कार्रवाई करते हैं और क्या भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही पर एक्शनः मंडलायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया नोटिस

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगों ने दो युवतियों के बैंक खातों से उड़ाई एक लाख की रकमशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में मारे गए लखटकिया बदमाश गलकटा की मजिस्ट्रियल जांच शुरूबच्चों को बसों

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 लाख के नए नाले से बदलेगी जल निकासी की तस्वीरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से

Read More »