मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

जल भराव और सड़कों की बदहाली को लेकर विजय हिंदुस्तानी ने जल समाधि लेने की धमकी दी थी, परिक्रमा मार्ग पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

मुजफ्फरनगर। जिले के परिक्रमा मार्ग की सड़कों की बदहाली और जल भराव की समस्या को लेकर विजय हिंदुस्तानी नामक नागरिक ने मंगलवार को जल समाधि लेने की घोषणा कर दी थी। विजय हिंदुस्तानी ने सड़क के खराब हालात को लेकर गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, मंत्री कपिल देव और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के हस्तक्षेप के बाद उनका धरना समाप्त हुआ और सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया।
विजय हिंदुस्तानी का कहना था कि जब तक सड़कों की स्थिति सुधारी नहीं जाती, तब तक वह जल समाधि लेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया, ष्यहां के लोग वर्षों से जलभराव और गंदगी से जूझ रहे हैं। जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। मंत्री कपिल देव ने परिक्रमा मार्ग का दौरा किया और विजय हिंदुस्तानी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ष्यह समस्या सचमुच गंभीर है और कई महीनों से इसके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन यह एक बड़ी समस्या है, और इसका समाधान करने में थोड़ा समय लगेगा। हम डीएम के साथ मिलकर इसकी जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

मंत्री कपिल देव ने आगे बताया कि सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और जल निगम तथा नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बैठकें की गई हैं। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप लगातार इस मुद्दे पर ध्यान दे रही हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि दो दिनों के भीतर यहां की सड़कों को चलने लायक बना दिया जाए। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी कहा, ष्हमारे स्तर से जितना संभव हो सकेगा, हम जल्द ही इस सड़क निर्माण कार्य को शुरू करेंगे। विजय हिंदुस्तानी का कदम जनहित में है, और हम उनके संघर्ष को नमन करते हैं।
परिक्रमा मार्ग पर कई कॉलोनियों के निर्माण के बाद से ड्रेनेज सिस्टम की समस्याएं सामने आई हैं, जिसके कारण पानी सड़कों पर भर जाता है। इसके अतिरिक्त, रेलवे के अंडरपास का निर्माण भी एक बड़ी चुनौती है। इन सब कारणों से सड़कों की स्थिति और भी खराब हो गई है। विजय हिंदुस्तानी ने सड़क के निर्माण तक आंदोलन जारी रखने की धमकी दी थी, और जल समाधि लेने का एलान कर दिया था। लेकिन मंत्री और पालिकाध्यक्ष के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त किया और प्रशासन से तत्काल समाधान की उम्मीद जताई। यह मामला इस बात की ओर इशारा करता है कि प्रशासन को नागरिकों की परेशानियों के प्रति तत्परता से काम करना होगा। नागरिकों के आंदोलन के दबाव में अधिकारियों ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए समाधान के प्रयास शुरू किए हैं, लेकिन अब यह देखना होगा कि अगले दो दिनों में सड़कों की स्थिति में कितनी सुधार होती है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फौजी और शिक्षक को चोर समझ पीटा, गांव में बवाल

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अनुकंपा नहीं, किसानों का अधिकार है: हाईकोर्ट शिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर भी

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  FILM ‘KALIA’-अब बड़े पर्दे पर नजर आयेगा कुख्यात नफीस कालिया का खौफबच्चों को

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  “सैयारा नहीं… साइबर ठग निकला!” – यूपी पुलिस का क्रिएटिव अलर्ट वायरलमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए।

Read More »