मंत्री कपिल देव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को किया याद

हापुड़ में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, कहा-बाबा साहेब ने वंचितों को अधिकार दिलाने का काम किया

मुजफ्फरनगर। देश के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, सामाजिक समानता एवं न्याय के प्रणेता, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को अपने प्रभारी जनपद हापुड़ में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित, पिछड़े एवं दलित वर्ग को अधिकार, सम्मान और समानता दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जिससे प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन की अद्भुत प्रेरणा है। उनके विचार आज भी हमें सामाजिक न्याय, समरसता और राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। मंत्री कपिल देव ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाकर एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचे

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »