एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

इस प्रतियोगिता ने न केवल बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति निखारने का अवसर दिया बल्कि जीवन में समय की कीमत समझाने का भी एक प्रभावशाली प्रयास साबित हुआ।

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटिशन ने नन्हे प्रतिभागियों की रचनात्मकता, भाषा कौशल और आत्मविश्वास का शानदार परिचय कराया। जीवन में समय की महत्ता और प्राथमिकता जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित प्रतियोगिता ने न केवल बच्चों में सकारात्मक सोच जगाई, बल्कि उनकी कहानियों को सुनने वालों को भी समय को महत्व प्रदान करने के लिए प्रेरक और प्रभावशाली संदेश देने का काम किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में कक्षा 3 और कक्षा 4 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंटर-हाउस हिंदी और इंग्लिश स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटिशन में बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘जीवन में समय की महत्ता और प्राथमिकता’ रखा गया था, जिसके अनुरूप विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में अपनी-अपनी कहानियों का चयन कर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई कहानियों के सहारे बच्चों के द्वारा अपनी अभिव्यक्ति, शुद्ध उच्चारण प्रवाह और आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित किया। हर कहानी में बच्चों ने प्रेरक संदेशों को आकर्षक अंदाज़ में पिरोया, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक,कृअभिभावक और निर्णायक मंडल प्रभावित हुए बिना नहीं रहे।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि बच्चों ने जिस ऊर्जा और रचनात्मकता के साथ मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक अच्छी कहानी मन को रोशन करती है और सीखने की भावना को बढ़ाती है। बच्चों ने जिस परिपक्वता और प्रभावशाली प्रस्तुति का परिचय दिया है, वह उनकी प्रतिभा का दर्शन कराने में सहायक रहा। प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन कहानियों के चयन, संवाद-प्रस्तुति, उच्चारण, समयबद्धता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के आधार पर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बुलेट शोरूम कर्मचारी युवती के मंगेतर को धमकी, रिश्ता तुड़वाने की साजिश

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid0HocYvk3Dp2a9G2awaXir6BiRLxgttHFp9mWD7ondirGV4kibQVpwrrk7LxakxZWpl&id=100063654049794

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने प्रतियोगिता के परिणाम के सम्बंध में बताया कि कक्षा 4 के लिए इंग्लिश स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटिशन में टैगोर हाउस प्रथम, नानक हाउस द्वितीय और कृष्णा एवं रामा हाउस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। जबकि कक्षा 3 के लिए हिंदी स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटिशन में रामा एवं कृष्णा हाउस के विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान के लिए चुना गया। टैगोर हाउस द्वितीय और नानक हाउस को तृतीय स्थान मिला। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता ने न केवल बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति निखारने का अवसर दिया बल्कि जीवन में समय की कीमत समझाने का भी एक प्रभावशाली प्रयास साबित हुआ। ऐसे आयोजन बच्चों में सृजनात्मकता और सीखने की उत्सुकता को बढ़ावा देने में सहायक रहेंगे। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा प्रकरण-रंगदारी के मुकदमे में मांगेराम त्यागी को क्लीन चिट!इस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  बुलेट शोरूम कर्मचारी युवती के मंगेतर को धमकी, रिश्ता तुड़वाने की साजिशमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल

Read More »