इंडिगो फ्लाइट संकट पर भड़के राकेश टिकैत, कहा-यह मोदी सरकार की निजीकरण नीति की देन

फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली से जयपुर का किराया 88 हजार! यह सिर्फ इंडिगो का संकट नहीं, यह मोदी सरकार की निजीकरण नीति की सच्चाई है। हमने पहले ही चेताया था कि सब कुछ बेच दिया गया तो जनता लुटेगी।

मुजफ्फरनगर। इंडिगो एयरलाइंस में लगातार उड़ान रद्द होने और किराए में भारी उछाल के बीच बने गहरे संकट पर अब किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत भी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संकट को सरकार की निजीकरण नीति का परिणाम बताते हुए कहा कि जनता को योजनाबद्ध तरीके से लूटा जा रहा है। राकेश टिकैत ने अंडमान निकोबार एयरपोर्ट से एक वीडियो साझा कर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने इंडिगो फ्लाइट संकट को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। हाल के दिनों में देशभर में इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और टिकट दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के बाद यात्रियों में नाराज़गी बढ़ी है। इसी मुद्दे को उठाते हुए टिकैत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे कटघरे में खड़ा किया।
राकेश टिकैत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली से जयपुर का किराया 88 हजार! यह सिर्फ इंडिगो का संकट नहीं, यह मोदी सरकार की निजीकरण नीति की सच्चाई है। हमने पहले ही चेताया था कि सब कुछ बेच दिया गया तो जनता लुटेगी। आज वही हो रहा है। एयरलाइंस भी मुनाफाखोरी की भेंट चढ़ चुकी हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। किसान नेता ने कहा कि किसान पहले ही खाद, बीज और डीज़ल की महंगाई से जनता परेशान है, अब आम आदमी की उड़ान भी उसकी पहुंच से दूर की जा रही है। यह खुली लूट है।
अपने आरोपों को और मजबूती देते हुए राकेश टिकैत ने अंडमान निकोबार एयरपोर्ट से एक वीडियो भी साझा किया। वीडियो में वे एयरपोर्ट परिसर में खड़े नजर आ रहे हैं और लगातार बिगड़ती उड़ान सेवाओं पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर से लगातार इंडिगो जैसी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी की फ्लाइटें बाधित हो रही हैं, जो किसी सोची-समझी साजिश का संकेत देती है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि क्या यह संकट इंडिगो को अडानी समूह जैसे किसी बड़े कॉर्पाेरेट को बेचने की तैयारी का हिस्सा है?
टिकैत ने कहा कि इस संकट ने देशभर के लाखों यात्रियों को प्रभावित किया है। उड़ानें रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा और इसका आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक असर पूरे देश पर पड़ा है। उन्होंने यह बात भी उठाई कि इतने बड़े स्तर पर किसी प्रमुख एयरलाइन के डिस्टर्ब होने से कई सवाल खड़े होते हैं, जिनका जवाब सरकार को देना चाहिए। किसान नेता ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह इस पूरे मामले पर स्पष्टता दे और बताए कि अचानक इंडिगो में यह संकट क्यों पैदा हुआ। साथ ही उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबित

सरकार की श्री अन्न खेती योजना से किसानों को भारी नुकसानः राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि देश का किसान सरकार की श्री अन्न यानी मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल को अपना रहे हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें फायदा तो दूर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में कई राज्यों की थोक मंडियों में मक्का के दाम एमएसपी से लगभग आधे या उससे भी कम चल रहे हैं, जो मक्का की प्रति क्विंटल आने वाली लागत से भी काफी कम है। यह हाल प्रमुख मक्का उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के किसानों का है, जिन्हें उपज का वाजिब मूल्य यानी 2400 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी नहीं मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणा

राकेश टिकैत ने कहा कि साथ ही पोल्ट्री इंडस्ट्री जीएम मक्का के आयत की मांग कर रही है। देश भर के किसान संगठन जीएम के विरुद्ध लगातार आंदोलन कर रहे हैं, यह किसानों की बर्बादी का आयात होगा। देश के सभी राज्यों में बाजार में फसल आते ही भाव एमएसपी से भी नीचे चला जाता है, इसीलिए देश का किसान गारंटी कानून की मांग कर रहा है। आज किसान सबसे बड़ा ठगा हुआ वर्ग है, इनको न एमएसपी मिलती है, न मंडी में फसल बिकती है। नमी का बहाना बनाकर धान लौटाया जा रहा है और बाहर बाजार में मजबूरी में 1650 रुपये में किसानों को अपनी फसल बेचनी पड़ रही है, जबकि लागत आसमान छू रही है। डीएपी 1800 रुपये में मिलती है, वो भी घंटों लाइन में लगने के बाद। कहा कि इटावा का किसान अमित आज खेती छोड़कर पार्ट-टाइम नौकरी करने को मजबूर है। पाँच एकड़ ज़मीन वाला किसान भी अब अपने परिवार को बचाने के लिए दोहरी ज़िंदगी जी रहा है। ये सिर्फ अमित की कहानी नहीं है, ये आज पूरे देश के किसान का दर्द है। सरकार अगर अब भी नहीं जागी, तो ये दर्द जल्द ही एक बड़ा आंदोलन बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसा और आत्महत्या से कोहराम, एक दिन में चार की मौत

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  ताजमहल तक पहुंचा पानी…लोगों में दहशत…. रात तक हो सकती है खतरनाक स्थितिइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  ताजमहल तक पहुंचा पानी…लोगों में दहशत…. रात तक हो सकती है खतरनाक स्थितिमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की

Read More »