सांसद चंदन चौहान को योगी-मोदी सरकारों से मिली बड़ी सौगत

2026 में हो रहे सपने साकार, मोरना चीनी मिल के विस्तार का सपना हुआ साकार, हस्तिनापुर को मिला ऐतिहासिक दर्जा

मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के लिए वर्ष 2026-27 का आम बजट विकास और विरासत संरक्षण के लिहाज से ऐतिहासिक साबित हुआ है। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित मुद्दों पर ठोस निर्णय लेते हुए केन्द्र सरकार ने जहां हस्तिनापुर को एक जीवंत पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है, वहीं वर्षों से आंदोलनरत किसानों के लिए मोरना स्थित दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के क्षमता विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। इन उपलब्धियों के पीछे सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल की युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान के सतत प्रयास निर्णायक साबित हुए हैं और उनकी लोकसभा क्षेत्र को योगी-मोदी सरकारों से विकास की दोहरी सौगात ने क्षेत्र में जश्न का आलम पैदा करने का अवसर दिया है।
सांसद चंदन सिंह चौहान की लोकसभा क्षेत्र बिजनौर को इस बार उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार से दोहरी बड़ी सौगात मिली है। एक ओर जहां वर्षों से संघर्ष कर रहे किसानों की मांग पर दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल, मोरना के क्षमता विस्तार का सपना साकार हुआ है, वहीं दूसरी ओर भारत की ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर हस्तिनापुर को आम बजट 2026-27 में विशेष स्थान मिला है। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा बजट भाषण में हस्तिनापुर को एक जीवंत पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई। यह घोषणा क्षेत्रवासियों की एक अत्यंत पुरानी और जनभावनाओं से जुड़ी मांग रही है, जिसे लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-45 करोड़ के विकास कार्य कराने को पालिका ने बनाया प्लान

सांसद चंदन सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हस्तिनापुर के विकास का विषय उनके पिता, स्वर्गीय संजय चौहान द्वारा अपने सांसद कार्यकाल के दौरान संसद में कई बार प्रभावी रूप से उठाया गया था। उन्होंने कहा कि अपने पिता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने संसद में नियम 377 के अंतर्गत इस विषय को औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया था। सांसद चंदन चौहान ने बताया कि उनके पत्र के उत्तर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी, जिसके बाद यह विषय लगातार केंद्र सरकार के विचाराधीन रहा। बजट सत्र में हस्तिनापुर के समग्र विकास की घोषणा उन निरंतर प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया। सांसद चंदन ने कहा कि यह सौगात न केवल हस्तिनापुर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगी, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी। वहीं दूसरी ओर मोरना की दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के क्षमता विस्तार से किसानों में भी उत्साह का माहौल है। लंबे समय से चल रहे आंदोलनों और मांगों के बाद यह निर्णय गन्ना किसानों के हित में एक बड़ी राहत माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ये दोनों निर्णय आने वाले वर्षों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा और दशा बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योग

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तारयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »