आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव से मची अफरा-तफरी

अलीगढ़- आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। गैस की तीखी और तेज गंध हवा में घुलते ही आसपास के स्थानीय लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया और इलाके में हड़कंप मच गया। अलीगढ़ में 31 जुलाई सुबह दुबे के पड़ाव स्थित मीनाक्षी पुल के नीचे गुप्ता आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गैस की तेज गंध फैलते ही आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई, लेकिन समय रहते पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता ने एक बड़े खतरे को टाल दिया। सुबह अचानक मीनाक्षी पुल के पास स्थित गुप्ता आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। गैस की तीखी और तेज गंध हवा में घुलते ही आसपास के स्थानीय लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया और इलाके में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को दी।

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवबंद एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई
Share This Article