भूस्खलन से सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फिर बंद, दो स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात ठप

देहरादून- सोनप्रयाग गौरीकुंड के मुनकटिया के पास भूस्खलन व बोल्डर आने से सड़क अवरुद्ध हो गई। वहीं सोनप्रयाग से आगे घाटी की ओर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और सड़क का हिस्सा नीचे से कट जाने के कारण सावधानी के साथ यातायात संचालित किया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच शुक्रवार सुबह सोनप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया है। इससे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। वहीं एक अन्य क्षतिग्रस्त स्थल पर सावधानी के साथ यातायात संचालित कराया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनप्रयाग गौरीकुंड के मुनकटिया के पास भूस्खलन व बोल्डर आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। वहीं सोनप्रयाग से आगे घाटी की ओर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और सड़क का हिस्सा नीचे से कट जाने के कारण सावधानी के साथ यातायात संचालित किया जा रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित स्थानों से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री मुंडे के समर्थक का हवा में गोलियां चलाते वीडियो वायरल, पुलिस रद्द कराएगी शस्त्र लाइसेंस
Share This Article