चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी प्रमोद नौटियाल को भेजा गया जेल

चमोली- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण में चार दिनों तक कस्टडी रिमांड में रहने के बाद मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को जिला कारागर पुरसाड़ी भेज दिया है। गढ़वाल कमिश्नर की जांच टीम की ओर से मंदिर अधिकारी के साथ ही अन्य कर्मचारियों को तलब किया गया। पुलिस जांच टीम सह आरोपी राजेंद्र चौहान की संपत्ति की भी जांच कर रही है।
बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को चार दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के घर से चांदी की मूर्ति व पीली धातु की वस्तु मिली है। शासन से गठित तीन सदस्यीय टीम भी इस मामले की जांच कर रही है। प्रमोद नौटियाल, जो दान गणना के दौरान पैसों की हेराफेरी का आरोपी है, 28 जुलाई 2026 से पुलिस रिमांड पर था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ हीरा कौसर की अदालत ने उसे 31 जुलाई 2026 को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे जेल भेजा। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के साथ उसके देहरादून आवास पर छापेमारी की थी। बदरीनाथ में उसके कमरे से चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा मिली थी। देहरादून में नेहरू कॉलोनी स्थित घर से संपत्ति व बैंक खातों के दस्तावेज कब्जे में लिए गए। पुलिस टीम को चांदी की मूर्ति और पीली धातु की वस्तु भी मिली है।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसा: वैन को टेंपो ने पीछे से मारी टक्कर, नौ की मौत
Share This Article