यूपी मे 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ-  शासन में पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें से ज्यादातर एसडीएम हैं। बुधवार की सुबह हुए इन तबादलों में देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।

अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अब शाहनवाज राणा के बेटे शाह आजम पर मुकदमा दर्ज, जालसाजी का आरोप

उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर बनाया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया है।

अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बदायूं बनाया गया है। कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है। जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़ा छात्रवृत्ति घोटाला, 10 शिक्षण संस्थानों पर एफआईआर

संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरैया बनाया गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा बनाया गया है।

तबादलों के इसी क्रम में हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है। बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर बनाया गया है। उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छह साल बाद बंद बोतल से बाहर आया कृषि विभाग के घोटाले का जिन्न

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »