खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत

 

शिमला- हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। चंबा के चुराह में एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  एचपी44ए-0494 नंबर की यह कार बैरासियूल नदी में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों के शव आसपास छिटक गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर खड़ी बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मृतकों की सूची— शुकरदीन (52) पुत्र शक मोहम्मद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा।
सलमान (25) पुत्र ताज मोहम्मद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा।
ताशी उर्फ बिट्टू (41) पुत्र किशन चंद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा।
संजू (22) पुत्र खेम राज, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा।  प्रशासन और पुलिस ने हादसे के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत हुए मुखरः भारतीय किसान यूनियन के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा मुकदमा, भेजे नोटिस

Also Read This

इंदौर-उज्जैन हाईवे पर मेघदूत होटल के पास पलटी यात्री बस, 20 यात्री घायल

उज्जैन। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की यात्री बस मेघदूत होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर नशे की हालत में लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की एक यात्री बस बीती रात करीब एक से 1.30 बजे के बीच भीषण हादसे का शिकार हो गई। इंदौर-उज्जैन रोड पर मेघदूत होटल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें कुछ को मामूली, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस इंदौर बस स्टैंड से सवारियां लेकर

Read More »

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद भारतेन्द्र का बाल भी बांका हुआ तो ईंट से

Read More »