भाकियू में जहीर फारूकी को राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनाया

यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत का पुरकाजी चेयरमैन पर बढ़ा संगठनात्मक विश्वास, सचिव की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन एवं अधिवक्ता जहीर फारूकी को राष्ट्रीय सचिव एवं विशेष आमंत्रित सदस्य (कार्यवाहक प्रभारी) शिक्षक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश मनोनीत किया है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर के अनुपम कुमार शर्मा को महानगर अध्यक्ष तथा चित्रकूट निवासी अर्पित सिंह को युवा जोनल अध्यक्ष (बुंदेलखंड) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जहीर फारूकी को संगठनात्मक दायित्व के लिए जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि पूर्व की भांति ही वे भारतीय किसान यूनियन की नीतियों, कार्यक्रमों एवं किसान हितों से जुड़े अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। जहीर फारूकी लंबे समय से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े सक्रिय पदाधिकारी माने जाते हैं। वह लगातार दूसरी बार पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। सामाजिक और विकास कार्यों के साथ संगठनात्मक सक्रियता के कारण उनकी पहचान क्षेत्र में एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के रूप में रही है। उन्होंने अपने बेहतर संगठनात्मक प्रभाव, कार्यशैली और एक निकाय चेयरमैन होने के कारण जनहित में किये गये कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाई और संगठन के शीर्ष नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत व प्रवक्ता राकेश टिकैत का विश्वास जीतने में भी सफल रहे।

इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और चौधरी रविन्द्र मलिक ने टिकैत आवास पर जहीर फारुकी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

उत्तर भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले शिवभक्तों के लिए पुरकाजी मुख्य प्रवेश द्वार माना जाता है। प्रत्येक वर्ष चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में नगर पंचायत परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के स्वागत, ठहरने, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारियां की जाती हैं। इन व्यवस्थाओं की सराहना प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कांवड़ यात्रियों द्वारा लगातार की जाती रही है। अपने कार्यकाल में जहीर फारूकी के नेतृत्व में नगर पंचायत में कई विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें महिला जिम की स्थापना, डबल स्टोरी गौशाला का निर्माण, सूली वाला बाग, क्रांति एवं बलिदान स्थल का विकास तथा सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। इन कार्यों के कारण पुरकाजी नगर पंचायत को प्रदेश की अग्रणी निकायों में गिना जाने लगा है।

इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग बुलाने की मांग

इसके अलावा क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए जहीर फारूकी अपनी करोड़ों रुपये मूल्य की निजी भूमि सरकार को दान कर चुके हैं। अब इस परियोजना के लिए शासन स्तर से अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कॉलेज की स्थापना होने पर क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और पुरकाजी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह प्रकरणः आरोपी कॉलेज पीटीआई गिरफ्तार, प्रचार्य-प्रबंधक अभी फरार

21 जुलाई को प्रयागराज में किसान-मजदूर महापंचायत, राकेश टिकैत होंगे शामिल

भारतीय किसान यूनियन के केंद्रीय कार्यालय ने किसानों के समर्थन में नए आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार प्रयागराज में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर भाकियू युवा अध्यक्ष अनुज चौधरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे शांतिपूर्ण जल सत्याग्रह आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। इसी मुद्दे को लेकर 21 जुलाई 2026 को प्रयागराज में किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। बता दें कि अनुज चौधरी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है, उनके खिलाफ दस से ज्यादा मुकदमे दर्ज किये गये और उनकी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया गया है। ऐसे में अब वहां बड़ा आंदोलन करने की रणनीति है। संगठन ने कहा है कि किसानों की आवाज को दमन से दबाया नहीं जा सकता और उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।

Share This Article