MUZAFFARNAGAR—जागाहेडी टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा हाईवे पर गांव जागाहेडी के पास बनाये गये टोल प्लाजा को शुरू करते हुए वाहनों से टोल शुल्क वसूलने को लेकर बुधवार की सुबह हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों और किसानों को रोक कर टोल वसूलने को लेकर टोल का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। किसान संगठन के कुछ लोग भी मौके पर आ गये और किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। इनका कहना था कि जबकि सड़क पूरी तरह से नहीं बन पाई और टोल वसूलने का काम शुरू कर दिया गया है, जो गलत है। पहले काम पूरा किया जाये और क्षेत्रीय स्तर पर ग्रामीणों को छूट मिले।

बता दें कि पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का शामली से खटीमा तक निर्माण कराया जा रहा है। पहले चरण में शामली से मुजफ्फरनगर तक निर्माण कार्य अंतिम स्तर पर चल रहा है। दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर से बिजनौर बैराज तक निर्माण कार्य भी सुचारू है और तेजी से हो रहा है। इसमें जनपद में दो स्थानों पर टोल प्लाजा बनाये गये हैं। इनमें पहला टोल तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेडी में तो दूसरा जानसठ क्षेत्र के जटमुझेडा गांव में बन रहा है। हाईवे अथाॅरिटी के निर्देशन में जागाहेडी में टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। यहां पर टोल शुल्क वसूला जा रहा है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने हंगामा और प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देव

बुधवार को यहां पर टोल वसूली को लेकर ग्रामीण एकत्र हो गये और किसान संगठन के लोगों ने भी यहां पर प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणेां का कहना है कि आधी अधूरी तैयारियों के बीच ही निर्माण पूर्ण किये बिना ही टोल शुरू किया जा रहा है। यहां पर स्थानीय स्तर पर भी ग्रामीणों से टोल शुल्क की वसूली की तैयारी है। शुल्क वसूलने के आरोप भी लगाये गये। ग्रामीणों ने पहले निर्माण पूर्ण करने की मांग की। इससे पहले टोल शुरू नहीं कराये जाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो टोल को नहीं चलने दिया जायेगा। उधर ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान टोल पर तोड़फोड का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर तितावी थाना प्रभारी मय फोर्स ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्होंने उनको समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि टोल से अभी शुल्क वसूलना शुरू नहीं हुआ है। एक दो दिन में इस टोल का उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच ग्रामीणों ने इसको रोकने के लिए यहां पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणेां की कुछ स्थानीय मांगे हैं, जिनको टोल अधिकारियों के साथ ही हाईवे अथाॅरिटी के अधिकारियों के सामने रखा गया है। इसमें ग्रामीण यहां पर सर्विस रोड और पुल का निर्माण कराये जाने के साथ ही सड़क का पूर्ण निर्माण कराये जाने की मांग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  शातिर चाचा-भतीजे सहित चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Also Read This

पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों

Read More »

इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, 4 घायलों को किया टांडा रेफर

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों

Read More »