HOLI-एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन, डीएम आवास पर उड़ा रंग-गुलाल

मुजफ्फरनगर। चुनावी टेंशन के बीच होली के टशन की रोकथाम के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसर दिन रात सड़कों पर उतरे रहे। ऐसे में होली का त्यौहार मना रहे लोगों को जहां अफसरों ने सुरक्षित वातावरण का अहसास कराया तो वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देकर काबू में रखा गया। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में होलिका दहन किया तो वहीं डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आवास पर होली की पूरी मस्ती नजर आई। यहां डीएम को रंगने के लिए जिले के आम और खास सभी लोग पहुंचे थे।

रविवार की रात रिजर्व पुलिस लाईन के प्रांगण में होली पर्व पर होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मुख्य यजमान थे। सर्वप्रथम पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि-विधान से होलिका का पूजन किया गया तत्पश्चात एसएसपी द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजनोपरान्त होलिका दहन कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। होलिका दहन के उपरान्त महोदय द्वारा सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनांए दी गयी तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश आम जनता को दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन व अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

दूसरी ओर सोमवार को होली फाग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसएसपी द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं को परखा गया। इस दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा जनपद के सभी नागरिको से अपील की गई कि सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शान्तिपर्ण वातावरण में मनाएं। कोई व्यक्ति वर्ग ऐसा कार्य ना करे जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्थानीय पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को होली की शुभकामनाएं देते हुए भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं चुनावी ड्यूटी होने के कारण तिल्हैंडी न मनाने का अफसोस पुलिसकर्मियों के चेहरों पर दिखा। दोपहर बाद कमतर पुलिस कर्मियों ने ही होली के रंग खेले। मेरठ रोड स्थित डीएम आवास पर होली की पूरी मस्ती नजर आई। यहां जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आवास पर होलिका की बधाई लेकर आने वालों का स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद पहुंचकर मंत्री कपिल देव ने भाजपा प्रत्याशी का कराया नामांकन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  यूपी में अराजकता और दंगा करने पर दूंगा जहन्नुम का टिकट, गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर मिलेगा नरक: योगीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »