MUZAFFARNAGAR-मंत्रियों के आवास पर खूब उड़े अबीर-ओ-गुलाल

मुजफ्फरनगर। सोमवार को रंगों के त्योहार होली पर लोग सड़कों पर उतर पड़े। एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाकर लोगों ने होली की बधाई दी। इसके साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों के आवास पर भी होली का उल्लास पूरे चरम पर नजर आया। यूपी में एनडीए गठबंधन के साथ आने के बाद अंकित विहार में काबीना मंत्री बने अनिल कुमार के आवास पर इस बार की होली खास रंग लेकर आई। वहीं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर खूब रंग और गुलाल उड़ाया गया।


राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने लोगों के साथ होली खेली। मंत्री कपिल देव अग्रवाल रंगोत्सव के त्योहार में लोगों संग झूमते नजर आए। राज्यमंत्री ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व रंगो का त्यौहार है। रंगो का पर्व देश में खुशहाली और प्यार तथा स्नेह का द्योतक है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपने आवास पर लोगों संग होली खेली। उन्होंने जनपद वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रही। पुलिस कर्मियों ने भी लोगों रंग लगाकर होली की शुभकमानाएं दी।

अंकित विहार स्थित अपने आवास पर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री और रालोद के पुरकाजी सीट से विधायक अनिल कुमार ने भी परिवार, समर्थकों और गठबंधन के नेताओं के साथ होली खेली। भाजपा और रालोद के कार्यकर्ता भी उनको गुलाल लगाने के लिए पहुंचे थे।

इसके साथ ही बिजनौर सीट से रालोद प्रत्याशी विधायक मीरापुर चंदन सिंह चौहान के घर पर भी इस बार की होली खास रही। युवा रालोद के अध्यक्ष और बिजनौर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी चंदन ने अपनी पत्नी याशिका और अन्य परिजनों के साथ होली मनाई।

नई मंडी पटेलनगर स्थित अपने आवास पर नगरपालिका सभासद सीमा जैन ने भी होली खेली। इस दौरान पूर्व सभासद और भाजपा नेता विकल्प जैन ने होली खेलने आये मित्रों, समर्थकों और परिजनों के साथ खूब मस्ती की। विकल्प जैन ने सभी को मिल जुलकर त्यौहार मनाने का संदेश दिया। जानसठ रोड पर मीका बिहार स्थित वरिष्ठ समाजसेवी भीमसेन कंसल और पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने होली कार्यक्रमों का आयोजन किया।

यहां पर लोगों ने पूरे परिवार के साथ खूब मस्ती की और डीजे पर बजते गीतों पर जमकर डांस करते हुए गुलाल उड़ाकर होली खेली। इसके साथ ही होली पर्व के मौके पर नागरिक रंगों से सराबोर हैं। एक-दूसरे के घर पर जाकर गुलाल अबीर लगा होली की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कहीं ठंडई में घुली होली की मस्ती है तो कहीं पानी और रंग से भरी पिचाकारियां इस पर्व की खुशियों को दूना किए दी जा रही हैं।

बच्चों ने त्योहार का मजा कई गुना बढ़ा दिया है। गली मोहल्लों में एक दूसरे को रंगों से नहलाते बच्चे और उनको समझाती उनकी माताएं। कुछ ऐसा ही होली का मनोरम दृश्य जिले की गलियों में देखने को मिला। नगर के शिव चौक, रामपुरी, नई मंडी, केवलपुरी, जसवंतपुरी, साकेत, जाट कालोनी, प्रेमपुरी, गांधी कालोनी, नई मंडी पटेल नगर, भरतिया कालोनी, अंबा विहार, आनन्दपुरी, कृष्णापुरी, दयालपुरम, सुभाष नगर आदि मोहल्लों में होली की धूम रही।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मजदूरी करने गये मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की हादसे में मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मजदूरी करने गये मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की हादसे में मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसानों का घेरावभाकियू नेता विकास शर्मा

Read More »