ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के तबादले की अफवाह, पालिका में चाय पर चली खूब चर्चा

मुजफ्फरनगर। हाल ही में प्रदेश में चले तबादलों के दौर के थमने के बाद बुधवार को नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह का भी तबादला होने की चर्चाओं ने खूब जोर पकड़े रखा। डॉ. प्रज्ञा सिंह को अभी यहां चार्ज संभाले हुए पंाच महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, ऐसे में उनके लखनऊ जाने के लिए दिये गये अवकाश प्रार्थना पत्र को लेकर कुछ लोगों ने एक ऐसा भ्रम फैलाया कि टाउनहाल में उनके तबादले का जमकर शोर मचाया गया। कुछ लोगों ने तो इस खबर पर खुशी जताई और मिठाई भी बांट दी गई। हालांकि खुद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तबादला होने की पुष्टि नहीं की है।

प्रथम श्रेणी की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह मुजफ्फरनगर आने से पूर्व नगर निगम लखनऊ में कार्यरत थीं। 16 फरवरी को उन्होंने शासन के निर्देश पर मुजफ्फरनगर पालिका की पहली महिला अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। 16 जून को उन्हें चार माह का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। यहां तबादला होने के बाद उनके करीब 15 दिनों तक अवकाश पर चले जाने के बाद से ही उनके यहां पर आने को लेकर चर्चाओं का दौर बन चला था, लेकिन वो यहां आई और आते ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर शहर के हित को लेकर अनेक ऐसे कार्य किये, जिनके चलते चार माह के कार्यकाल में ही उनके द्वारा अपने अनेक प्रतिद्वंद्वी खड़े कर लिये गये। इसी को लेकर अक्सर उनके तबादले को लेकर बात चलती रहती हैं, लेकिन बुधवार को तो उनके तबादले का पूरा शोर ही मच गया।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने मंत्री सोमेन्द्र तोमर संग किया योगाभ्यास

दरअसल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह मूल रूप से आजमगढ़ की निवासी हैं, जबकि वर्तमान में उनके माता पिता लखनऊ में रह रहे हैं। उनके पति पवन कुमार सिंह कानपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वीकेंड पर ईओ डॉ. प्रज्ञा अपनी एक वर्षीय बेटी किट्टू के साथ लखनऊ जाती रही हैं। कांवड यात्रा सिर पर होने के कारण उन्होंने इस सप्ताह भी शनिवार और रविवार के अवकाश के लिए आवेदन किया, क्योंकि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद उनको अवकाश मिलने में मुश्किल हो सकती थी। उनका यही अवकाश प्रार्थना पत्र किसी तरह से वायरल हुआ और कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि ईओ प्रज्ञा का तबादला हो गया है और वो उसे रुकवाने के लिए अचानक लखनऊ जा रही हैं। यह खबर इतनी तेजी से फैलाई गई कि टाउनहाल में तो ईओ के तबादले का पूरा शोर ही मच गया। कहा तो यह भी जा रहा है कि चाय और मिठाई के बीच कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों ने ईओ के तबादले की खबर को लेकर जमकर चर्चा की। यहां तक की कुछ सभासदों ने तो उनके तबादले का पक्का दावा तक कर्मचारियों के सामने कर दिया। इस सम्बंध में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वो खुद ऐसी अफवाह से हैरत में हैं। उनका तबादला होने की खबर पूरी तरह से फैलाई गई, उनके पास भी कुछ सभासदों और अन्य लोगों के फोन आये थे, लेकिन उनका तबादला नहीं हुआ है। वो केवल कांवड़ यात्रा से पूर्व अपने घर जाने के लिए छुट्टी मांग रही थीं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---जागाहेडी टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—जागाहेडी टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गंदे पानी से गुजरकर श्मशान घाट तक पहुंचने को

Read More »