MUZAFFARNAGAR-पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने लगाई फांसी

मुजफ्फरनगर। शहर के एक मौहल्ले में अपने पति के साथ रह रही विवाहिता ने आये दिन होते झगड़ों से तंग होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की मौत की खबर पर पहुंचे मायके वालों ने आकर भारी हंगामा किया। पुलिस को सूचना भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेने के साथ ही मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के पति के खिलाफ पिता ने तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। वहीं ससुराल वालों का आरोप है कि विवाहिता ने खुद ही फांसी लगाई है। वो अपने पति के साथ ही अकेली रह रही थी। मौत के बाद आये मायके वालों ने उसके पति के साथ मारपीट करते हुए उसको घायल कर दिया, जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच पड़ताल कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नया बांस हनुमान चौक निवासी दीपक कुमार अपनी पत्नी करूणा के साथ रह रहा था। करूणा पुत्री सोमपाल की शादी करीब तीन माह पूर्व ही दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीपक और करूणा के परिवार वालों में तनातनी शुरू हो गई थी। इसी के चलते दीपक पत्नी करूणा को लेकर नया बांस में अलग रह रहा था। दोनों पति पत्नी साथ ही रहते थे। शुक्रवार को सवेरे जब दीपक उठा तो करूणा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। करूणा ने रात्रि में किसी समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर करूणा के पिता सोमपाल और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव उतारा गया। इसी बीच मायके वालों ने करूणा के पति पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जबकि पति मौके पर मौजूद नहीं मिला। ससुराल वालों का आरोप है कि करूणा के परिजनों ने दीपक की घर आकर पिटाई की, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि करूणा की शादी मार्च में हुई थी, वो अपने पति के साथ नया बांस मौहल्ले में अकेले ही रह रही थी। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायके वालों ने उसके पति पर आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। लोगों ने बताया है कि अक्सर पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। 

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  बागपत प्रेम प्रसंग हत्या: युवती की गोली मारकर हत्या, युवक ने फांसी लगाकर दी जानआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें

Read More »