मुजफ्फरनगर हादसा- अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव ने दिया हर मदद का भरोसा

इस दुःखद अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें

मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुर्जरहेड़ी के निकट सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन और सामने से आ रहे डंपर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत गंभीर थी, जिसमें कई श्रमिक महिलाए घायल हैं तथा दो श्रमिकों का दुःखद निधन हो गया है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हादसे के बाद तत्काल ही जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव स्वयं जिला चिकित्सालय पहुँचे तथा वहाँ भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं सिटी मजिस्ट्रेट, पटवारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं समुचित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ आवश्यक सहायता एवं अन्य वैधानिक सहायता उपलब्ध कराएगा।
मंत्री कपिल देव ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति आमजन से भी सजग रहने की अपील की। इस दुःखद अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरी

अस्पताल में डीएम को घेरकर परिजनों ने जताया रोष, मांगी मदद

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने रतनपुरी क्षेत्र में हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल हुए ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और सीएमएस व सीएमओ ने घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों मरीजों का इलाज बेहतर से बेहतर किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने घायल मरीजों के परिजनों से मिलकर हादसे के विषय में जानकारी ली। इस बीच परिजनों ने हादसे को लेकर अपना रोष प्रकट करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ गंभीर कार्रवाई और मृतकों व घायलों के लिए सरकार से मुआवजा दिलााये जाने की मांग की। परिजनों ने डीएम को अस्पताल में घेरकर अपनी पीड़ा सुनाई।

इसे भी पढ़ें:  जीवित अवस्था में फेंकी थी बच्चीः रामपुरी में शव मिलने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम श्री बालाजी धाम मंदिर में शिव शक्ति

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरीवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  अपनी बदमाशी का रौब दिखाता था भतीजा, चाचा ने मार

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »