गंगनहर मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत

खतौली-रतनपुरी मार्ग पर सुबह आठ बजे हुआ भयंकर हादसा, 18 लोग घायल, मुआवजे को लेकर परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तालड़ा गुज्जरहेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष खेतों में मजदूरी करने के लिए मेरठ जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भिजवाना शुरू किया और पीड़ित परिवारों को समझाने का प्रयास किया।

रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें कई गंभीर बतायेा गये हैं। यह दुर्घटना गंग नहर पटरी मार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रॉला और मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। ट्राला चालक ने तेज गति से सीधी पिकअप में टक्कर मार दी, इसमें सवार मजदूर टक्कर लगने के बाद दूर सड़क तक जा गिरे।
ये भयानक हादसा रतनपुरी थाना क्षेत्र में गंग नहर कावड़ पटरी मार्ग पर सठेडी पुल से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय ट्रक ट्रॉला और पिकअप गाड़ी के बीच सीधी भिड़ंत हुई, जिससे पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर जानसठ थाना क्षेत्र के गांव गुर्जरहेड़ी के निवासी थे। मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 18 मजदूरों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पिकअप गाड़ी में गांव गुर्जरहेड़ी और रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेडी के मजदूर सवार थे।
सीएचसी खतौली पर दोनों बुजुर्ग मजदूरों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद एसडीएम बुढ़ाना निकिता शर्मा, सीओ गजेन्द्र पाल सिंह और थाना प्रभारी राकेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे थे। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने मीडिया को बताया कि एक पिकअप संख्या यूपी12 एसटी-2545 में कुछ मजदूरों को ग्राम सठेड़ी से साथ लेकर मटर की फली तोड़ने हेतु ग्राम पाली थाना सरधना, जनपद मेरठ की ओर ले जाया जा रहा था। सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की दिशा में आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे डंपर वाहन संख्या एचआर58 एफ 8589 से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  गुड़ मंडी में कृषि प्रदर्शनीः नई तकनीकों से रूबरू होंगे किसान

जिला अस्पताल में भर्ती कराये गये 14 घायल
गंगनहर की पटरी पर सठेडी के पास हुए हादसे में घायल 14 महिला एवं पुरुषों को सीएचसी खतौली से रैफर करते हुए जिला चिकित्सालय भेजा गया, यहां इन घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। सीएमएस ने डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि रतनपुरी सड़क हादसे के बाद सीएचसी खतौली से रैफर होकर आने वाले घायलों में मौसम पत्नी मनोज 45 निवासी सठेडी, खुशी पुत्री गोपी 23 निवासी सठेडी, नेहा पुत्री बाबूराम 20 निवासी गुज्जरहेडी, ओमवती पत्नी ताराचंद 60 निवासी गुज्जरहेडी, सोनिया पत्नी धीर सिंह 35 निवासी गुज्जरहेडी, अवनी पत्नी सुन्दर 25 निवासी गुज्जरहेडी, सपना पुत्री छोकर सिंह 22 निवासी गुज्जरहेडी, बाला पत्नी ब्रहमपाल 40 निवासी सठेडी, पूजा पुत्री इन्दरजीत 19 निवासी गुज्जरहेडी, पिंकी पत्नी धर्मपाल 30 निवासी गुज्जरहेडी, कोमल पत्नी ललित 30 निवासी गुज्जरहेडी, अनु पुत्री तिलकराम 25 निवासी सठेडी, सोनम पत्नी सुभाष 27 गुज्जरहेडी और राकेश पत्नी तेजपाल 60 निवासी गुज्जरहेडी शामिल हैं। सभी की हालत सामान्य है, उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सुमित बजरंगी के घर पुलिस दबिश से भड़के समर्थक, शिवचौक पर हंगामास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के 145 करोड़ लोग सुरक्षितः सीएम योगीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरूआतभाकियू नेता विकास

Read More »