सठेडी में पुल निर्माण साइट से तीन लाख की मशीन चोरी

ग्राम सठेडी के पास ओवर ब्रिज का निर्माण अकाक सोइल एंटरप्राइजेज प्रा. लि. द्वारा कराया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील क्षेत्र में पुल निर्माण के कार्य में लगी कंपनी के स्टोर से तीन लाख रुपये कीमत की एक मशीन को चोरी कर लिया गया। मशीन की तलाश के बाद कोई सुराग नहीं लगने से परेशान कंपनी के साइट मैनेजर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी हैै।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेडी के पास ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां से एक मशीन चोरी होने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। राजस्थान के जिला डीडवाना कुचामान के ग्राम मकराना निवासी आनन्द स्वामी पुत्र ओमप्रकाश स्वामी ने रतनपुरी थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आनन्द ने बताया कि ग्राम सठेडी के पास ओवर ब्रिज का निर्माण उनकी कंपनी अकाक सोइल एंटरप्राइजेज प्रा. लि. द्वारा कराया जा रहा है। वो इस कंपनी में साइट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  संगठन की मजबूती ही किसानों की असली ताकतः गौरव टिकैत

आनन्द के अनुसार कंपनी ने ग्राम सठेडी के निकट ही अपना स्टोर बना रखा है, जहां मशीन और अन्य सामान स्टोर किये जाते हैं, लैबर यहीं पर रहती है। यहां से कंपनी की टोटल स्टेशन मशीन जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई। आनन्द स्वरूप की तहरीर के आधार पर रतनपुरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कंपनी की यह मशीन 19 अगस्त को चोरी की गई है। इसकी शिकायत गुरूवार को प्राप्त होने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कंपनी के लोगों का कहना है कि वो अपने स्तर से मशीन की तलाश के लिए जांच पड़ताल कर रहे थे, नहीं मिलने पर ही पुलिस से शिकायत की गई है। इसलिए ही इसमें देरी हुई।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *