मुजफ्फरनगर-शहरी विकास की महायोजना लेकर आई मीनाक्षी स्वरूप

नगरपालिका परिषद् की 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में 159 प्रस्ताव वाला बाहुबली एजेंडा जारी

मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। नगरपालिका परिषद की आगामी बोर्ड बैठक में व्यापक शहरी विकास के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की ओर से इस बार एक महायोजना प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें पेयजल, पथ प्रकाश, निर्माण कार्य, कर्मचारियों के हित के साथ ही पहली बार शहरी सौन्दर्यकरण के लिए एक बिग प्लान पर विशेष जोर रहेगा। 28 फरवरी को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में टाउनहाल सभाकक्ष में होने वाली बैठक में 159 प्रस्तावों वाले एजेंडे पर विचार होगा और मीनाक्षी स्वरूप के इस विकासशील एजेंडे को सम्पूण्र सदन की स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप इस बार फरवरी माह के अंतिम दिन होने जा रही बोर्ड बैठक में एक विशेष प्रस्ताव के सहारे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट के रूप में पालिका प्रशासन की आय-व्यय का अनुमानित मूल बजट प्रस्तुत करेंगी। विशेष बात यह है कि इस बैठक में मीनाक्षी स्वरूप शहरी विकास की सोच के साथ 290 करोड़ रुपये की आय का बजट पेश कर रही है, जबकि आगामी वित्तीय वर्ष में 486 करोड़ रुपये शहरी विकास पर खर्च करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई हैं।
अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की स्वीकृति के बाद 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे टाउनहाल सभाकक्ष में पालिका बोर्ड की बैठक निर्धारित की गई है। बैठक के लिए जारी एजेंडा में कुल 159 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इन प्रस्तावों में एक विशेष प्रस्ताव वार्षिक बजट से संबंधित है। परिषद द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित मूल बजट तैयार कर लिया गया है, जिसे बोर्ड के समक्ष स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
लेखा विभाग द्वारा तैयार आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक) की वास्तविक आय 1,82,21,41,198 रुपये दर्ज की गई है, जबकि वास्तविक व्यय 1,52,49,94,023 रुपये रहा है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित मूल बजट में आय 2,90,34,90,000 रुपये प्रस्तावित की गई है। वहीं अनुमानित व्यय 4,86,76,00,000 रुपये रखा गया है। इस वित्तीय वर्ष में एक फरवरी तक पालिका के पास 2,66,78,87,900 रुपये की धनराशि अवशेश थी। वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति पर 70.37 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अवशेष रहने का अनुमान है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मौखिक निर्देशों के अनुपालन में अनुमानित आय और व्यय के आंकड़ों का समुचित आकलन कर यह मूल बजट तैयार किया गया है।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस बैठक के लिए प्रस्तुत विकास महायोजना में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पथ प्रकाश व्यवस्था का विस्तार, विभिन्न निर्माण कार्यों को गति देना, कर्मचारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा तथा शहर के सौन्दर्यकरण के लिए विशेष परियोजनाएं शामिल हैं। कहा कि शहरी विकास की यह विस्तृत योजना शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। 28 फरवरी को होने वाली बैठक में यदि 159 प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो यह नगरपालिका के इतिहास की सबसे बड़ी विकासपरक कार्ययोजना साबित होगी।

इसे भी पढ़ें:  फैक्ट्री से निकले दो भाइयों का अपहरण, बुआ ने कराई एफआईआर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर जश्न-मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खिलाई जीत की मिठाईस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्तवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, एक

Read More »