मीनाक्षी स्वरूप की महायोजना को पालिका बोर्ड की मंजूरी

नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक बोर्ड मीटिंग में शहरी विकास के 159 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 290 करोड़ का बजट पारित, विकास परियोजनाओं पर 486 करोड़ रुपये होंगे खर्च 

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में 159 प्रस्तावों वाला ऐतिहासिक एजेंडा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक की कार्यवाही मात्र 20 मिनट ही चली। शहरी विकास के लिए मीनाक्षी स्वरूप की महायोजना को लेकर नगरपालिका बोर्ड पूरी तरह से एकमत नजर आया। टाउनहाल सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 290.34 करोड़ रुपये की अनुमानित आय का मूल बजट मंजूर किया गया, जबकि शहर के विकास कार्यों पर 486.76 करोड़ रुपये व्यय करने की महत्वाकांक्षी योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सदन की पदेन सदस्य एमएलसी वन्दना वर्मा भी पहुंची, जिनका पालिकाध्यक्ष सहित पूर्ण सदन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने पालिका के कामकाज को सराहा।

प्रातः 11 बजे पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में शुरू हुई बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने विशेष प्रस्ताव बजट के साथ ही 159 प्रस्तावों वाला एजेंडा सदन में प्रस्तुत किया। इसमें गत कार्यवाही की पुष्टि के उपरांत बजट प्रस्ताव पारित हुआ। बोर्ड मीटिंग में मुख्य रूप से शहर में पेयजल आपूर्ति सुधार, पथ प्रकाश, 300 से ज्यादा नए सड़क, जल निकासी व्यवस्था सुधार और सौन्दर्यकरण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। कर्मचारियों के आर्थिक हितों को लेकर भी बड़े निर्णय हुए। बोर्ड मीटिंग में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम का एक भव्य स्मारक बनाकर उनकी मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। इस स्मारक पर पालिका 50 लाख रुपये खर्च करेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटा

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित मूल बजट में 2,90,34,90,000 रुपये की आय एवं 4,86,76,00,000 रुपये का अनुमानित व्यय सर्वसम्मति से पारित किया गया। लेखा विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक) में पालिका की वास्तविक आय 1,82,21,41,198 रुपये तथा व्यय 1,52,49,94,023 रुपये दर्ज किया गया। एक फरवरी तक पालिका के पास 2,66,78,87,900 रुपये की धनराशि अवशेष रही। अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति पर 486.76 करोड़ रुपये व्यय करने के उपरांत 70.37 करोड़ रुपये से अधिक राशि अवशेष रहेगी।

बोर्ड बैठक में शहरी सौन्दर्यकरण से जुड़े 30 विशेष कार्यों की लगभग 24 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को भी मंजूरी दे दी गई। इनमें शहर के तीन ओवरब्रिजों के नीचे खाली स्थानों का उपयोग अब जनसुविधाओं के लिए किया जाएगा। जानसठ ओवरब्रिज के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट तथा गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज के नीचे ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। तीनों ओवरब्रिजों पर आकर्षक सीएनसी कटिंग व लाइटिंग कार्य कराया जाएगा, जिससे रात्रि में शहर की सुंदरता बढ़ेगी और युवाओं को खेल व व्यायाम की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मेरठ रोड, रुड़की रोड और कच्ची सड़क क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिन पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ़्फरनगर के उभरते क्रिकेटर विराट चौधरी का प्रदेश की अंडर-14 टीम में चयन

जानसठ, भोपा और गांधी कॉलोनी मार्ग के ओवरब्रिजों पर लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से लाइटिंग कार्य होगा। डीएम आवास से सूजडू चुंगी तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये से आरसीसी नाला एवं स्लैब निर्माण, मेरठ रोड और सर्कुलर रोड पर लगभग 10 करोड़ रुपये के सौन्दर्यकरण कार्य, मुख्य मार्गों के डिवाइडरों व पाथवे पर गमले, नई मंडी चौड़ी गली में फैंसी पोल, शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन तथा चुंगी नंबर दो का सौन्दर्यकरण भी स्वीकृत प्रस्तावों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी बाग में टॉय ट्रेन के सौन्दर्यकरण पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा 19.80 लाख रुपये की लागत से 52 बिस्तरों वाला दो शौचालय युक्त आवासीय कंटेनर भी खरीदा जाएगा, जिसका उपयोग विशेषकर वर्षा ऋतु में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक हादसे से खोल दी वाहन चोरी की घटना

नगरपालिका के इतिहास की सबसे बड़ी विकासपरक कार्ययोजना

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सभी 159 प्रस्तावों के पारित होने के साथ ही विकास और सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर प्रारंभ होंगे। सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित की गई विकास महायोजना में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था का विस्तार, विभिन्न निर्माण कार्यों को गति, कर्मचारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा तथा शहरी सौन्दर्यकरण की विशेष परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने इसे नगरपालिका के इतिहास की सबसे बड़ी विकासपरक कार्ययोजना बताया। इन योजनाओं के धरातल पर उतरते ही मुजफ्फरनगर शहर आधुनिक सुविधाओं से युक्त और अधिक आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। बोर्ड मीटिंग में वार्ड 20 के सभासद भाजपा कार्यकर्ता हनी पाल के निधन पर शोक व्यक्त कर मौन धारण किया गया। वहीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की ओर से सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। मीटिंग में 55 निर्वाचित सदस्यों में से 45 सभासद उपस्थित रहे। एक सीट रिक्त रही, जबकि 9 सभासद अनुपस्थित रहे।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ़्फरनगर के उभरते क्रिकेटर विराट चौधरी का प्रदेश की अंडर-14 टीम में चयनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक हादसे से खोल दी वाहन चोरी की घटनावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »