मकान गिरने से पूरा परिवार दबा, तीन गंभीर – दो पशुओं की मौत

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, तीन दिन से हो रही बारिश में 15 मकान गिरे

मुजफ्फरनगर। लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले में आफत मचा दी है। चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में देर रात बारिश के चलते एक मकान अचानक धराशाई हो गया, जिसमें पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह रात में ही मलबा हटाकर परिवार को बाहर निकाला, लेकिन तीन लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  विदेशी नौकरियों का सुनहरा मौकाः गोरखपुर में लगेगा रोजगार महाकुंभ

जानकारी के अनुसार, गांव रोनी हरजीपुर निवासी अनुज पुत्र स्वर्गीय रमेश पवार अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। देर रात तेज बारिश के कारण पूरा मकान गिर पड़ा। हादसे में अनुज, उनकी पत्नी मनसा और दो बच्चे आर्यन व हर्षित मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। मनसा और दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में दो पशुओं की मौत भी हो गई।

इसे भी पढ़ें:  कातिल बुआः चार साल की मासूम भतीजी का कत्ल कर किया भाभी पर हमला

घटना की जानकारी मिलते ही भाकियू नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और दूरभाष के जरिए अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। अचानक हुए इस हादसे से पूरा गांव सदमे में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *