EXCLUSIVE-भलवा कांड में चौंकाने वाला खुलासा, मां नहीं बन सकती थी प्रगति

गंभीर बीमारी के चलते गर्भाशय निकलने के बाद भी प्रेमी रोहित करना चाहता था शादी, परिजनों ने तय किया था दो बच्चों के पिता से रिश्ता

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में घटित प्रेमी युगल हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रोहित और प्रगति की दर्दनाक मौत के बाद जहां गांव में मातम पसरा है, वहीं इस सनसनीखेज मामले में अब एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। प्रेम, परिवार की बंदिशें और सामाजिक दबाव के बीच पनपी यह कहानी आखिरकार खूनी अंजाम तक कैसे पहुंची, इसे लेकर ग्रामीणों और परिजनों में कई तरह की चर्चाएं जारी हैं।

थाना जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में रोहित और प्रगति की प्रेम कहानी बीते दो वर्षों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। दोनों के घर आमने-सामने होने के बावजूद सामाजिक बंदिशों और परिजनों की सख्ती के चलते उनका मिलना-जुलना बेहद सीमित था। करीब दो साल पहले प्रगति एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए गुरुग्राम चली गई। इसी दौरान रोहित भी कभी रोडवेज में परिचालक तो कभी निजी कंपनी में नौकरी के बहाने गुरुग्राम आता-जाता रहा। इसी दौरान दोनों का प्रेम और गहरा हो गया। परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं था। पिछले साल भी दोनों की शादी अलग-अलग जगह तय की गई, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया। इस बार परिवारों ने निर्णय लिया कि पहले प्रगति की शादी कर दी जाए, उसके बाद रोहित का रिश्ता तय होगा।

इसे भी पढ़ें:  महर्षि दयानंद ने हिंदू समाज को जागृत कर देश को दिलाई स्वतंत्रताः विकल्प जैन

रोहित की बरात 28 फरवरी को तिगाई गांव जानी थी, लेकिन ऐन वक्त पर उसने शादी से इनकार कर दिया। उसने साफ शब्दों में कह दिया कि वह सिर्फ प्रगति से ही शादी करेगा। लाख समझाने के बावजूद जब रोहित नहीं माना तो परिजनों ने 15 दिन पहले उसका रिश्ता तोड़ दिया। रोहित की शादी टूट चुकी थी। उधर, प्रगति के घर में उसके विवाह की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया था। प्रगति ने भी परिजनों से पहले शादी न करने के लिए बात कही थी, लेकिन परिजनों के दबाव में वो अपनी प्रेम कहानी को खत्म कर शादी के लिए तैयारी हो चुकी थी, प्रगति की हां के बाद उसकी शादी 8 फरवरी को तय हो चुकी थी।

प्रेमिका की शादी की तारीख नजदीक आते ही रोहित बेचैन रहने लगा। गुरुवार की शाम इस प्रेम कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि रोहित प्रगति के घर पहुंचा, उसे कमरे में बंद किया और पहले उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रगति और रोहित की अफसल प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो चुका था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल रोहित और प्रगति के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। गम और सन्नाटे के बीच जब दोनों के शव गांव भलवा लाए गए, तो किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे गांव में पुलिस बल तैनात रहा। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिसकर्मी परिजनों के साथ मौजूद रहे। गांव में शोक का माहौल इतना गहरा था कि हर आंख नम और हर चेहरा स्तब्ध नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  सिसौली में प्राकृतिक खेती पर महाशिविर, डॉ. सुभाष पालेकर देंगे प्रशिक्षण

इस सनसनीखेज प्रेमी युगल कांड में अब एक ऐसा तथ्य सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। ग्रामीणों की दबी जुबां से यह बात पुख्ता तौर पर सामने आई है कि प्रगति कभी मां नहीं बन सकती थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व वह एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थी। उसकी जान बचाने के लिए परिजनों को तत्काल ऑपरेशन कराना पड़ा, जिसमें चिकित्सकों को उसका गर्भाशय निकालना पड़ा। इस शारीरिक कमी के बावजूद रोहित का प्रगति के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ और वह हर हाल में उससे विवाह करने के लिए तैयार था। हालांकि, दोनों के परिजन इस रिश्ते को लेकर सहमत नहीं थे और उनका विरोध लगातार बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  शहीदों का खून सूखा नहीं और हम खेल रहे क्रिकेट: सपा नेता एसटी हसन

इसी बीच सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि प्रगति का रिश्ता जिस युवक से तय किया गया था, वह दो बच्चों का पिता है और उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है, जिसके चलते परिजनों ने प्रगति की शादी उससे तय कर दी थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरा मामला बेहद संवेदनशील है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ऑपरेशन की बात की पुष्टि भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पायेगी।

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया ऐलानजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »