शहीदों का खून सूखा नहीं और हम खेल रहे क्रिकेट: सपा नेता एसटी हसन

मुरादाबाद- सपा सांसद एसटी हसन ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई, कई परिवार तबाह हो गए।  उनके आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं और हम पाकिस्तान के साथ दोस्ताना मैच खेल रहे हैं। सपा सांसद ने कहा कि आतंकवादी कहां से आते हैं, यह सबको पता है। जो देश हमारे शहीदों का खून बहा रहा है उसके साथ खेलना सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान दिवस पर उठा नकली खाद का मुद्दा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *