धोखाधड़ी-सऊदी से किया फोन, बीमारी के बहाने ठग लिए 1.69 लाख

अजहर ने कहा कि वो सऊदी में है, उसके दोस्त की माता की तबियत बहुत खराब है, उसको पैसों की जरूरत है।

मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब में बैठे एक शातिर युवक ने सूजडू निवासी युवक को फोन कॉल कर भावनात्मक रूप से बीमारी का हवाला देकर जाल में फंसाया और मदद के नाम पर उससे 1.69 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर मुरादाबाद के शातिर युवक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
थाना खालापार क्षेत्र के सूजडू के मौहल्ला खालसा पट्टी निवासी आरिफ पुत्र इस्लामुद्दीन ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके साथ सऊदी अरब में बैठे एक युवक ने भावनात्मक रूप से बहलाकर ठगी कर ली है। आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त को उसके पास विदेशी नम्बर से एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले युवक ने अपना नाम अजहर पुत्र रईस निवासी गांव गढी सलेमपुर जनपद मुरादाबाद बताया। अजहर ने कहा कि वो सऊदी में है और वहां पर उसके दोस्त की माता की तबियत बहुत खराब है, उसको पैसों की जरूरत है। वो यहां से उनके अकाउंट में पैसे भेज देगा, आप दोस्त को भेज देना। आरिफ ने कहा कि वो अजहर की बातों में आ गया और उन्होंने अपनी पुत्री जकिया का अकाउंट नम्बर और दूसरी बैंकिंग डिटेल अजहर नामक युवक को भेज दी।
आरिफ ने पुलिस को बताया कि अजहर ने व्हाटसएप पर सऊदी सेंट्रल बैंक की एक डिपोजिट स्लिप भेजी और फोन कॉल करके बताया कि उसने जकिया के अकाउंट में 2.50 लाख रुपये भेज दिये है, लेकिन इसको रिसीव होने में एक दो दिन लग सकते हैं। इसलिए वो उसके दोस्त को अभी कुछ पैसे अपने पास से भेज दें। अजहर ने आरिफ को व्हाटसएप पर अपने दोस्त का फोन नम्बर और डिटेल सेंड कर दी। इसके बाद आरिफ के पास कुछ देर बाद अजहर के दोस्त का फोन आया और बंटी निवासी गांव मिमला जनपद बिजनौर बताते हुए खाता संख्या दिया। इसमें आरिफ ने पैसा भेजना शुरू कर दिया। आरिफ ने 19, 20 और 21 अगस्त को अलग अलग ट्रांजक्शन से बताये गये खाते में 01 लाख 69 हजार 800 रुपये भेज दिये। इसके बाद भी अजहर द्वारा जमा कराये गये पैसे उनके खाते में नहीं आने पर 09 सितम्बर को आरिफ ने अजहर के नम्बर पर कॉल किया, आरोप है कि अजहर ने बेरूखी से बात की और कहा कि उसने किसी भी दोस्त का नम्बर नहीं दिया और न ही पैसे मांगे। आरिफ ने फिर दूसरे नम्बरों पर कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। ठगी का अहसास होने पर आरिफ ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी महावीर चौहान ने बताया कि आरिफ की शिकायत पर अज्ञात शातिर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न

Also Read This

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम

Read More »

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »

अल्मोड़ा जंगलों में आग से धुआं फैलाः अस्पताल में बढ़े मरीज

अल्मोड़ा जंगलों में आग की घटनाओं ने अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। जंगलों से उठ रहा धुआं और वातावरण में फैली धुंध के कारण जिला अस्पताल में आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे जहां वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं पूरे क्षेत्र में धुआं और धुंध फैलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों से उठ रहे धुएं का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा

Read More »