मुजफ्फरनगर में वार्ड 20 के सभासद हनी पाल चंदेल का निधन

Oplus_131072

लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेताओं ने जताया शोक

मुज़फ़्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुज़फ़्फरनगर के वार्ड 20 के मौजूदा सभासद और भाजपा नेता हनी पाल चंदेल का बुधवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले दो से तीन महीनों से अस्वस्थ थे और एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन थे, जहां वे कोमा में थे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

हनी पाल चंदेल भाजपा से लगातार दूसरी बार सभासद निर्वाचित हुए थे। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सरल स्वभाव के कारण वे जनता में विशेष लोकप्रियता रखते थे। हनी पाल भारतीय जनता पार्टी में 2011 से 2016 तक वार्ड अध्यक्ष के पद का दायित्व निभाते रहे। वर्तमान में वो भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे।

इसे भी पढ़ें:  ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के साथ ही नगरपालिका के कई सभासद उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हनी पाल का जाना पार्टी और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

सुबह से ही क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का तांता उनके घर पहुंचने लगा, जहां लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हनी पाल चंदेल के निधन से वार्ड 20 सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका दाह संस्कार 11 बजे नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

Also Read This

रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमारा फायदा उठाया

  वॉशिंगटन/मॉस्को- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका का दबाव भारत-रूस संबंधों को कमजोर नहीं कर सकता। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने और अमेरिकी नीतियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया। हालांकि ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा दोस्त भी बताया। भारत को लेकर रूस और अमेरिका के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ज्यादा टैरिफ

Read More »

गाड़ियों के शोरूम में आग, ऊपर रहने वाले छह परिवार फंसे

इंदौर- इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की तल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए, जिन्हें रहवासियों ने सीढ़ी व रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम में आग लग गई। अपार्टमेंट के ऊपर दो मंजिल पर छह परिवार रहते हैं। आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं आ पा रहे थे। इस कारण उन्हें आसपास के लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित निकाला। आग लगने की घटना सुबह सवा आठ

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: पड़ोसी ही निकला आरोपी, मुठभेड़ के बाद 2 गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अंबेहटा पीर में हुई इस वारदात के पीछे कोई बाहरी गैंग नहीं, बल्कि मृतका का परिचित पड़ोसी ही शामिल निकला। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और पहचान खुलने के डर से पूनम मित्तल की हत्या कर दी। एक आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर गुप्ता और सलमान के रूप में हुई है। सलमान पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने

Read More »

सहारनपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई: देवबंद के बचीटी गांव से संदिग्ध युवक हिरासत में, मोहाली कनेक्शन की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर ATS कार्रवाई के तहत यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव बचीटी में देर रात दबिश देकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि युवक का कनेक्शन पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध लोगों तक पहुंचता है। मामला मोहाली में सामने आए संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल और पुराने ब्लास्ट कनेक्शन की जांच से जुड़ा बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान मोहत्सीम उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी बचीटी, देवबंद के रूप में बताई जा रही है। एजेंसियों के अनुसार, कार्रवाई गुरुवार देर रात करीब 1.30 बजे की गई। टीम ने

Read More »

सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः कपिल देव

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं

Read More »