मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में हाईकोर्ट बैंच व एम्स की मांग प्रभावी रूप से उठाई

कपिल देव बोले-सुपर स्पेशियलिटी उपचार हेतु क्षेत्र की जनता को दिल्ली सहित अन्य महानगरों पर निर्भर रहना पड़ता है

मुजफ्फरनगर। नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्रत प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग का उल्लेख करते हुए मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों हेतु दूरस्थ स्थानों पर जाना क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत कठिन एवं खर्चीला है। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित होने से न्याय सुलभ, त्वरित एवं किफायती होगा।
इसके अतिरिक्त उन्होंने मेरठ में एम्स जैसी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य संस्था की स्थापना की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी उपचार हेतु क्षेत्र की जनता को दिल्ली सहित अन्य महानगरों पर निर्भर रहना पड़ता है। मेरठ में एम्स की स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को उन्नत एवं जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ने सामाजिक सुरक्षा के विषय को उठाते हुए वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन में की गई बढ़ोतरी के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पेंशन वृद्धि सरकार की संवेदनशील सोच का परिचायक है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि सरकार जनहित के इन महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रीय विकास एवं जनकल्याण को और गति प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें:  इंटर में महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर रहीं तीन छात्राएं

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  कैराना में ‘पाकिस्तानी आतंकी कनेक्शन’ का दावा! AI तस्वीर ने खोला बड़ा खेल?बृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर

Read More »

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे में

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में बढ़ती अस्थिरता से उत्तर प्रदेश के निर्यातक चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यूएई को होने वाले करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें जेम-एंड-ज्वैलरी और मीट कारोबार प्रमुख हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण प्रदेश के मीट, चीनी और चावल कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो प्रदेश के निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है। पहल इंडिया फाउंडेशन के सहायक शोधकर्ता जशन कक्कड़ के अनुसार यूएई, ईरान की

Read More »

खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानित

खतौली महिला दिवस कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेरिटेज फूड लिमिटेड के खतौली स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र की दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम हेरिटेज फूड लिमिटेड की उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशिका श्रीमती नारा अवनेश्वरी तथा कार्यकारी निदेशिका नारा ब्राह्मणी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक शर्मा (अध्यक्ष) और सत्येंद्र आर्य (संरक्षक), कौमी एकता कमेटी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय को आगे

Read More »

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम

Read More »

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »