मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

तीन बहनों का इकलौता भाई था गांव मुंडभर निवासी राहुल चौधरी, सोमवार को बेहद गमगीन माहौल में गांव में हुई अंत्येष्टि, आठ माह की गर्भवती हैं पत्नी 

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर निवासी उप निरीक्षक राहुल चौधरी की अलीगढ़ में हुए भयानक सड़क हादसे में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव शोक में डूबा है। मृतक दरोगा राहुल वर्तमान में अलीगढ़ जनपद में तैनात थे। वो बुलेट से होटल जा रहे थे, सड़क पार करते समय एक टाटा मैजिक छोटा हाथी ने उनकी बाइक को रौंद दिया और बाइक सहित उनको घसीटता हुआ काफी दूर ले गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सोमवार को दरोगा का पैतृक गांव में बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक राहुल तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के कारण पूरे परिवार में कोहराम है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना टप्पल में तैनात 33 वर्षीय दरोगा राहुल चौधरी की 5 अक्तूबर दोपहर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन अलीगढ़ में मृत दरोगा के लिए शोक सलामी का आयोजन किया गया। डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी नीरज कुमार जादौन सहित अन्य अधिकारियों तथा परिजनों ने मृतक के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र व रीट अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी गई।

बताया गया कि थाना टप्पल में तैनात राहुल चौधरी करीब पांच दिन पूर्व अलीगढ़ शहर के बन्ना देवी थाने से स्थानांतरित होकर आए थे। 5 अक्तूबर दोपहर करीब 1.30 बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर स्थित एक होटल पर खाना खाने जा रहे थे, उन्होंने होटल पर रुकने के लिए यू-टर्न लिया, तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक लोडर वाहन टाटा मैजिक ने उनकी निजी बुलट बाइक में टक्कर मार दी और बाइक सहित उनको रौंदते हुए दूर तक ले गया। गंभीर रूप से घायल दरोगा को तत्काल उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 3.30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

https://www.facebook.com/DrSanjeevBalyan/posts/pfbid02eCKiz3FMR6nbPbgh3UzR5iUtmUJCE9LkpT5f3tm6EhJTKZxD8KG2qYmEcg9UbPEil

राहुल चौधरी मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां क्षेत्र के ग्राम मुंडभर थ्के रहने वाले थे। वह तीन बहनों के बाद सबसे छोटे भाई थे, उनकी शादी बीते नवंबर 2024 में रीनम के साथ हुई थी। उनकी पत्नी डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर है और वर्तमान में वो आठ माह की गर्भवती हैं। दरोगा के पिता ओमपाल सिंह की कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई थी। राहुल चौधरी 2023 बैच में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और वो परिवार का सहारा बने हुए थे। सोमवार को उनकी अंत्येष्टि पूर्ण पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव मंुडभर में की गई तो पूरा गांव ही शोक में नजर आया। पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक सहित अन्य लोगों ने राहुल चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने किया उत्तरी रामपुरी में 25 लाख की सीसी सड़क का उद्घाटन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *