पशुओं की बीमारी से बेखर विभाग जागा, घेराव के ऐलान पर गांव में दौड़े अफसर

रोनी हरजीपुर गांव में भयंकर बीमारी से दर्जनों पशुओं की मौत; चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, डोर-टू-डोर चला जांच अभियान

मुजफ्फरनगर। गांव रोनी हरजीपुर में पिछले एक माह से फैल रही पशुओं की भयंकर बीमारी को लेकर किसानों में फैली दहशत के बीच आखिरकार भाकियू नेता विकास शर्मा की चेतावनी का असर दिखाई दिया। मंगलवार को प्रदर्शन और घेराव की घोषणा के बाद शनिवार को जिले के सक्षम अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की दर्जनों सदस्यीय टीम को गांव में भेजा। टीम ने गांव में कैंप लगाकर डोर-टू-डोर पशुओं की जांच, उपचार और टीकाकरण किया।

बता दें कि गांव रोनी हरजीपुर में रहस्यमयी बीमारी से अब तक लगभग डेढ़ दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था। किसानों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा कोई भी कैंप नहीं लगाया गया था। शनिवार को पशुचिकित्सा विभाग की टीम डॉ. अनिल गोयल के नेतृत्व में गांव पहुंची, जिसमें चरथावल, बिरालसी और मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। डॉक्टरों ने गांव में घर-घर जाकर बीमार पशुओं की स्थिति का आकलन किया, उपचार किया और टीकाकरण अभियान चलाया।
टीम में डॉ. नवीन कुमार सैनी, डॉ. सतीश ठाकुर, पंकज कुमार, सचिन कुमार, हिमांशु कुमार, राधेश्याम सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे। टीम देर शाम तक गांव में कैंप करती रही और किसानों से अपील की कि पशुओं के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, जिससे संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह बाद पुनः गांव में टीम भेजकर निरीक्षण किया जाएगा तथा बीमारी पर पूरी निगरानी रखी जाएगी।

टीम आने से ठीक एक दिन पहले भाकियू नेता विकास शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विभाग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था किकृगांव में पिछले एक माह से पशु भयंकर बीमारी की चपेट में हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद विभाग ने कोई कैंप या सर्वे नहीं किया। विभागीय अनदेखी के कारण अब तक कम से कम डेढ़ दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है। विकास शर्मा ने विभागीय अनदेखी पर रोष जाहिर करते हुए ऐलान किया था कि अगर तत्काल टीकाकरण और उपचार की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे मंगलवार को पशु जिला चिकित्सा अधिकारी का घेराव करेंगे। उनकी चेतावनी के बाद ही पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आया और गांव में पूरी टीम ने डेरा डालकर चिकित्सीय कार्य शुरू किया। डॉक्टरों की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सैकड़ों ग्रामीण पूरे दिन कैंप में जुटे रहे और भाकियू नेता विकास शर्मा ने टीम के साथ रहकर ग्रामीणों के पशुओं की जांच करवाई। किसानों ने उम्मीद जताई कि अब बीमारी पर रोक लगेगी और विभाग आगे भी इसी तरह सक्रिय रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में दो शातिर गोकश, भारी मात्रा में गोमांस बरामद

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोपविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक श्री सचिन

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »