जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआर

हापुड़। हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र निवासी युवक गुलशन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी पर दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। गुलशन का कहना है कि उसने मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और दरोगा बनने में मदद की, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उसके और परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। रिश्ते, भरोसे और कानून के टकराव की एक चैंकाने वाली तस्वीर हापुड़ में सामने आई है। एसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवक का कहना है कि उसने मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और दरोगा बनने में हरसंभव मदद की, लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने उसी और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने अपनी पत्नी पर ही उत्नीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी के समक्ष गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर दरोगा बनाया, लेकिन अब उसने ही उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर के गुलशन ने एसपी से की शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पायल रानी बरेली में दारोगा पद पर तैनात है। नवंबर 2025 में उसने उसके व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायती पत्र में गुलशन ने बताया कि दो दिसंबर 2022 को उसकी शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी पायल रानी से हुई थी। लेकिन शादी से पहले दोनों वर्ष 2016 से एक-दूसरे को जानते थे और आपसी रिलेशन में थे और 2021 में कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी को मेहनत-मजदूरी कर पढ़ा लिखाकर भर्ती कराया। वर्ष 2023 में उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में भर्ती हुई। वह वर्तमान में बरेली जिले में तैनात हैं। लेकिन 13 नवंबर 2025 को उसकी पीड़ित उसके पिता नरेंद्र कुमार, मां गीता, बड़े भाई कमल, भाभी कोमल, बहन सलोनी, पायल व बहनोई रिंकू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसने अपनी कड़ी मेहनत से कमाए रुपयों से पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और दारोगा बनने में हरसंभव मदद की। अब पत्नी उसे व उसके परिजनों को जेल भिजवाना चाहती है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसके आधार पर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, जड़ौदा जट में दी श्रद्धांजलि, PHC का किया निरीक्षण

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »