मुजफ्फरनगर-100 की स्पीड से ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

रामराज में गंगनहर पुल पर हुआ भयंकर सड़क हादसा, तेज रफ्तार टियागो कार ट्रक से टकराई, सगे भाई और बहनें हादसे का शिकार, पति-पत्नी गंभीर घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। गंगनहर पुल पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर ने एक युवती सहित दो लोगों की जान ले ली, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना की भयावहता सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हादसे ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार में कोहराम नजर आया।
रामराज थाना क्षेत्र के देवल गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मीरापुर की ओर जा रही टाटा टियागो कार गंगनहर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से इतनी तेज टकराई कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार में सवार सभी लोग दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहे थे। हादसे के शिकार हुए चारों लोग तीन परिवारों से जुड़े थे। बताया कि कार में दो सगे भाई लक्ष्य और मयंक पुत्रगण शिवकुमार निवासी बिजनौर, रिया पत्नी मयंक और रिया की चचेरी बहन प्रियंका सवार थे। हादसे में लक्ष्य (26 वर्ष) और उसके भाई की चचेरी साली प्रियंका (22 वर्ष) की मौत हो गई। मयंक और उसकी पत्नी रिया गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पुलकित अस्पताल, बिजनौर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  कर्ज के बोझ से सिसक रहा ग्रामीण भारत, संपूर्ण कर्जमाफी ही समाधानः राकेश टिकैत

हादसे की सूचना मिलते ही थाना रामराज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और घायलों को फौरन अस्पताल भेजा गया। ट्रक और कार को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। इस घटना का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर ने मीडिया को बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश जारी है और केस दर्ज कर लिया गया है। इस दर्दनाक दुर्घटना की खबर मिलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिजनौर के अस्पताल के साथ ही घटना स्थल देवल गांव पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे स्टेशन पर होगा रैन बसेरों का प्रचार, अनाउंसमेंट से करेंगे जागरुक

नींद की झपकी बनी हादसे का कारण, कार को काटकर निकाले शव

मुजफ्फरनगर। रामराज में सोमवार को सवेरे हुए हादसा इतना भयंकर था कि आसपास के लोग भी इसको देखकर सिहर उठे। लोगों ने कार में फंसे घायलों को निकालने का प्रयास भी शुरू कर दिया था, लेकिन टक्कर तीव्र होने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे घायल घंटों कार में ही फंसे रहे।

सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर के अनुसार हादसे का शिकार हुई टियागो कार में बिजनौर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी मयंक पुत्र शिवकुमार, उनकी पत्नी रिया, भाई लक्ष्य और साली प्रियंका सवार थे। प्रियंका बिजनौर की सब्जी मंडी निवासी भूपेंद्र की बेटी थीं और दिल्ली में नौकरी करती थीं। मयंक भी दिल्ली में एक कंपनी में काम करता है। ये दोनों लक्ष्य और रिया के साथ सोमवार सुबह दिल्ली से वापस अपने घर बिजनौर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, लक्ष्य कार चला रहे थे। नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ माना जा रहा है, क्योंकि कार सीधे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर लक्ष्य और प्रियंका के शव बाहर निकाले। मयंक और रिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विदेश से लौटे लक्ष्य को लेने एयरपोर्ट गये थे भाई-भाभी

इसे भी पढ़ें:  खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर। बिजनौर निवासी शिवकुमार के घर रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक खुशी का माहौल था, क्योंकि उनका बेटा विदेश से लौट रहा था। एयरपोर्ट से उसे लेने के लिए भाई मयंक, भाभी रिया लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गये थे। दिल्ली से ही मयंक ने अपनी चचेरी साली प्रियंका पुत्री भूपेन्द्र को भी साथ ले लिया था। आंखों में कई सपने लिए, कार चला रहा लक्ष्य घर की ओर लौट रहा था, लेकिन किसे पता था कि उसका यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।
सोमवार की सुबह देवल गंगनहर पुल के पास एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। इंद्रलोक कॉलोनी बिजनौर नवासी मयंक अपनी पत्नी रिया, चचेरी साली प्रियंका और छोटे भाई लक्ष्य के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से लौट रहे थे। लक्ष्य खुद कार चला रहा था। उसकी वापसी की खुशी में सभी बेहद उत्साहित थे। लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। कार को चला रहे लक्ष्य को अचानक झपकी आ गई। पुल की रेलिंग से टकरा कर कार बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे एक भारी-भरकम 14-टायरा ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और लक्ष्य व प्रियंका की मौत हो गई, जबकि दम्पति मयंक व रिया भी खतरे में हैं।

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »