Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योग

उद्योगदृऔर किसान के बीच प्रशासन ने कराया खुला संवाद, प्रदूषण की समस्या के समाधान पर मंथन, होली बाद फिर होगी बैठक

मुजफ्फरनगर। जनपद में औद्योगिक प्रदूषण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिला प्रशासन की मध्यस्थता में उद्योगों और किसान संगठनों के बीच एक बार फिर खुले संवाद का मंच सजा। बैठक में आरडीएफ को ईंधन के रूप में जलाने, पर्यावरणीय प्रभाव और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण की शिकायतों पर खुलकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।

पेपर मिल एसोसिएशन का दावा, एक माह में 50 प्रतिशत समस्याओं का किया समाधान, गांवों में आरओ वाटर कूलर लगायेंगे उद्योग

जनपद में उद्योगों द्वारा आरडीएफ जलाने की आड़ में म्यूनिसिपल सोलिड वेस्ट जलाए जाने के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच उद्योगों की पहल और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन की मध्यस्थता में उद्योगों और किसान संगठनों के बीच खुली बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई इस बैठक में प्रदूषण, यातायात, सफाई और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में लद्दावाला-रामपुरी कब्रिस्तान को लेकर विवाद, मामला कोतवाली पहुंचा

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई और उद्योगों से अपेक्षा की कि वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही धरातल पर दिखाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जीवन को प्रदूषण के खतरनाक प्रभाव से बचाने के लिए उद्योगों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उद्योगों की ओर से उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष और बिंदल डुप्लैक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज अग्रवाल ने बताया कि पिछली बैठक में किए गए वादों पर अमल किया गया है।

भोपा रोड और जानसठ रोड पर स्थित फैक्ट्रियों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया, सिल्ट हटाई गई और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया, जिससे जाम की समस्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि जहां खाई और प्रदूषण की शिकायतें थीं, उनमें से करीब आधी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने यह भी बताया कि अब वाहनों को फैक्ट्री परिसर के भीतर ही प्रवेश दिया जा रहा है ताकि सड़कों पर जाम न लगे। उद्योगों की ओर से स्पष्ट किया गया कि केवल आरडीएफ का ही उपयोग किया जा रहा है और कहीं भी एमएसडब्ल्यू नहीं मंगाया जा रहा। शेष समस्याओं के समाधान के लिए उद्योगों ने प्रशासन से दो से तीन माह का समय मांगा है। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में हुई पिछली बैठक में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी, उन पर उद्योगों ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में फैक्ट्रियों के आसपास टाइल्स लगवाने, नियमित सफाई, धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव, पौधारोपण और गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वाटर कूलर लगाने जैसे सुझाव रखे गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  शुद्ध लाभ कमाने में यूपी में अव्वल बना मुजफ्फरनगर सहकारी बैंकः रामनाथ

उद्योगों की ओर से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उन्नत तकनीक वाली मशीनरी लगाने का भी आश्वासन दिया गया है। इन सभी कार्यों को सीएसआर फंड के माध्यम से कराने की बात सामने आई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और अगली बैठक होली के बाद 16 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से किसान नेता राकेश टिकैत, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, योगेश शर्मा के अलावा पेपर मिल एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजेश जैन, विपुल भटनागर, अंकित बिंदल आदि उद्योगपति और किसान नेता तथा अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजितकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  शुद्ध लाभ कमाने में यूपी में अव्वल बना मुजफ्फरनगर सहकारी बैंकः

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »