मुजफ्फरनगर गौरव सम्मान समारोह में मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी और जनहित में योगदान पर हुई खुली चर्चा
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में मीडिया सेंटर के तत्वावधान में अध्यक्ष अनिल रायल की अध्यक्षता में आयोजित ‘मुजफ्फरनगर गौरव सम्मान समारोह’ में पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाने, जनहित के मुद्दों को आवाज देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान के साथ पत्रकारिता के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

सोमवार को मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में मीडिया सेंटर के द्वारा अनिल रायल की अध्यक्षता में आयोजित ‘मुज़फ्फरनगर गौरव सम्मान समारोह’ में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, सांसद चंदन सिंह चौहान, नगरपालिका परिषद् की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खां, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ सहित नामचीन हस्तियों ने सहभागिता कर पत्रकारिता के महत्व, उसकी सामाजिक भूमिका एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मीडिया के योगदान पर अपने विचार साझा किए। मीडिया सेंटर के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनिल रॉयल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वक्ताओं ने इस अवसर पर पत्रकारिता को समाज का सजग प्रहरी बताते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। पत्रकारिता न केवल जनसमस्याओं को आवाज़ देती है, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेविका भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, एएसपी अनुज चौधरी, डॉ. मुकेश जेन, डॉ. पंकज जैन, उद्यमी सतीश चंद गोयल, भीमसेन कंसल, श्वेता कौशिक, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता के अलावा मीडिया सेंटर के कार्यकारी अध्यक्ष बिनेश पंवार, दिलशाद गनी, अनुज मुदगल, पवन अग्रवाल, मौ. शाहनवाज, आशीष यादव सहित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे
