नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता

मंत्री कपिल देव के अनुसार ये सभी लोग नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर गये हुए हैं।

मुज़फ़्फ़रनगर। भाजपा नेता सुनील तायल समेत 10 लोग नेपाल के आपदा प्रभावित काठमांडू क्षेत्र में फंसे हुए हैं। वहाँ आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है। उन्हें आपदाग्रस्त क्षेत्र से निकलवाकर भारत वापसी कराने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी और विदेश मंत्रालय से फोन पर संपर्क किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सुनील तायल के साथ ही दस लोगों के नेपाल में हिंसाग्रस्त क्षेत्र में फंसने की सूचना मिली है। इनमें कई लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। मंत्री कपिल देव के अनुसार ये सभी लोग नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रा पर गये हुए हैं। इनमें सचिन गुप्ता व आशु गुप्ता निवासी प्रेमपुरी, प्रवीण गुप्ता निवासी नवाब गंज पश्चिमी, सुशील त्यागी नया अलमासपुर, भोपाल सिंह एटूजेड ग्रीन स्टेट कालोनी, पवन कुमार इन्दिरा कालोनी, वरूण धनगर इन्द्रप्रस्थ कालोनी रेशू विहार, सुनील तायल आत्म कुंज कालोनी जानसठ रोड के साथ ही कुलदीप सिंह बिजनौर और अजय जैन बडौत शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इसके लिए विदेश मंत्रालय में भी बात कर इनका रिकॉर्ड दिया गया है। वहां से सरकार लगातार नेपाल में फंसे भारतीयों को वापसी सुरक्षित लाने की तैयारियों में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *