पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण पर मेनका गांधी से अर्जुन व ग्रीन फाउंडेशन की चर्चा

नई दिल्ली में हुई शिष्टाचार भेंट, जीव सेवा एवं प्रकृति संरक्षण के कार्यों को मिला मार्गदर्शन

मुजफ्फरनगर। पशु कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय अर्जुन फाउंडेशन और ग्रीन फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में पीपल फॉर एनिमल्स की चेयरपर्सन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डंदमां ळंदकीप से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पशु अधिकारों, निराश्रित पशुओं की देखभाल तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें:  जेई को कीचड़ में घसीटने वाले किसान नेता पर पुलिसिया अंकुश

भेंट के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने घायल एवं निराश्रित पशुओं के उपचार, संरक्षण और पुनर्वास के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े अभियानों के बारे में भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी एवं व्यापक कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। मेनका गांधी ने दोनों संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पशुओं और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, करुणा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निराश्रित एवं घायल पशुओं के संरक्षण तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर को 150 लाख की 10 नई सड़कों की सौगात

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी समय की बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण से ही संतुलित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस दिशा में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अर्जुन फाउंडेशन एवं ग्रीन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मेनका गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भविष्य में पशु कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। प्रतिनिधिमंडल में निधि सरीन, डॉ. संदीप अरोरा, लक्षित शर्मा, नमन जैन तथा सावन महेंद्रा शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायलआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल

Read More »