पालिका ने शेल्टर होम को कराया कब्जामुक्त, तीन साल बाद वापस मिला भवन

जनता रसोई के नाम पर एनजीओ का चल रहा था अवैध कब्जा, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने टीम संग कार्रवाई कर भवन पर लगाया ताला

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका मुजफ्फरनगर ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से अवैध रूप से एक एनजीओ के कब्जे में चल रहे शेल्टर होम भवन के भूतल के हिस्से को कब्जामुक्त करा लिया। यह भवन करीब तीन साल से एक एनजीओ द्वारा जनता रसोई की सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर कबजाया हुआ था और इसको अपने उपयोग में लाया जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और अधिशासी अधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भवन खाली कराते हुए इस पर पुनः अपना कब्जा प्राप्त कर ताला लगा दिया है।

उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पूर्व नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के समाजसेवियों और एक एनजीओ के साथ मिलकर नर सेवा नारायण सेवा की भावना के साथ रेलवे स्टेशन स्थित अपने शेल्टर होम के भूतल के भवन को जनता रसोई के लिए उपलब्ध कराया गया था। इस जनता रसोई का उद्देश्य असहाय, निर्धन और दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना था। इसमें पालिका प्रशासन और एनजीओ के द्वारा समाजसेवियों और धर्म परायण लोगों से सहयोग जुटाने के लिए समन्वित प्रयास के साथ जनता रसोई चलाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कुछ महीने इसको चलाने के साथ ही भाजपा नेता विकास पंवार की एनजीओ ने भवन में अपना ताला डालकर कब्जा कर लिया और पालिका प्रशासन लाख प्रयासों के बावजूद भी इसको खाली नहीं करा पा रहा था।
इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए मंगलवार को नगर पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में टीम ने शेल्टर होम पहुंचकर एनजीओ प्रबंधन से भवन खाली कराने की प्रक्रिया को पूर्ण कराया। प्रशासनिक टीम ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और मौके पर मौजूद विकास पंवार तथा अन्य लोगों से मिलकर ताला खुलवाया और वहां पर रखा गया सामान को हटवाकर भवन को पूरी तरह खाली कराया। इसके बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर पालिका कर्मचारियों ने भवन पर आधिकारिक तौर पर ताला लगाकर कब्जा वापस ले लिया।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि यह भवन पालिका की संपत्ति है, जिसका उपयोग शेल्टर होम एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए निर्धारित है। बिना स्वीकृति के किसी भी संगठन को इसका कब्जा नहीं दिया जा सकता। शिकायतों के मद्देनजर कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईओ ने बताया कि जानकारी में आया है कि करीब तीन साल पूर्व इस भवन को जनता रसोई के एक मानवीय उद्देश्य की पूर्ति के लिए दिया गया था, जिसको अब कब्जा किया गयाा। उन्होंने भवन की साफ-सफाई कर पुनः सार्वजनिक उपयोग हेतु इसे तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। ईओ ने बताया कि यह भवन भी शेल्टर होम का नया ठेका प्राप्त करने वाली एनजीओ शंखनाद खुर्जा को देने की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी, ताकि शेल्टर होम को और भी व्यवस्थित तरीके से सेवा में लाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 लाख के नए नाले से बदलेगी जल निकासी की तस्वीर

नोटिस के बाद भी एनजीओ ने नहीं छोड़ा था कब्जा, जर्जर हो रहा था भवन

नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका प्रशासन ने असहाय और निर्धन बेसहारा लोगों को प्रतिदिन समाजसेवा के सहयोग से भोजन उपलब्ध कराने के लिए एनजीओ को रेलवे स्टेशन शेल्टर होम के भूतल पर एक कमरा और रसोई अस्थाई रूप से दिया था, लेकिन एनजीओ के द्वारा वहां पर वर्तमान में काफी समय से रसोई का संचालन नहीं किया जा रहा था और अपना कब्जा जमाया हुआ था।

इसके लिए कई बार एनजीओ को रसोई संचालित करने अन्यथा भवन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था। 19 जनवरी को भी उनके द्वारा एनजीओ आईटी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास पंवार को नोटिस जारी किया था। इसमें साफ कहा गया था कि पालिका प्रशासन के द्वारा शेल्टर होम संचालन के लिए एनजीओ शंखनाद सेवा संस्थान खुर्जा को दिया गया है, ऐसे में पूरा भवन उनको सौंपना है। विकास पंवार को भवन खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन भवन पर उनका कब्जा जारी रहने पर मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई खुद उन्होंने अपनी देखरेख में पूर्ण कराई है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंग

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्याइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंगमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल

Read More »